दिल्ली: लाजपत नगर के अस्पताल में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, मौके पर दमकल विभाग की 16 गाड़ियां

राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक आंखों के अस्पताल में भीषण आग लग गई, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची हैं और आग पर काबू पाने का काम किया जा रहा है।

दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर में Eye7 चौधरी आई सेंटर में सुबह साढ़े ग्यारह बजे यह भीषण आग लगी है। दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग किस वजह से लगी है अभी इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है। आग लगने के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने पहले भीड़ को दूर हटाया। फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

जनहानि की सूचना नहीं

दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। यह अस्पताल विनोबा भावे मेट्रो स्टेशन के नजदीक है। आग इतनी भीषण लगी है कि अस्पताल के आस-पास धुआं ही धुआं दिख रहा है। पुलिस ने कहा कि आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की जा रही है। उम्मीद है जल्द ही इस पर काबू पा लिया जाएगा।

बच्चों के अस्पताल में लगी आग

कुछ दिन पहले इसी तरह की एक घटना में दिल्ली स्थित बच्चों के अस्पताल में भीषण आग लगने से सात नवजात शिशुओं की मौत हो गई थी। अस्पताल से कुल 12 नवजात शिशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। नहीं तो उनकी भी जान जा सकती थी। हालांकि, घटना के सुर्खियों में आने के बाद पता चला कि अस्पताल कुछ साल पहले भी विवादों में रहा था। अस्पताल के मालिक डॉ. नवीन खीची पर इलाज के दौरान नवजात शिशु का उत्पीड़न करने का आरोप लगा था। यह भी पता चला कि अस्पताल रजिस्टर्ड था।

 

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000