पत्नी के पूर्व प्रेमी को रास्ते में रोका, बहस के बाद मारी गोली, फिर मौके से हो गया फरार

मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाले शख्स को देसी कट्टे से गोली मार दी। घटना वारासिवनी थानाक्षेत्र के कायदी गांव की है। मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे युवक ने पड़ोसी को रास्ते में रोका। दोनों के बीच बहस हुई। फिर युवक ने पड़ोसी पर फायर कर दिया। गोली पड़ोसी के सीने में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से फिर उसे नागपुर रेफर कर दिया। कायदी गांव में रहने वाला 24 वर्षीय राकेश अपनी गर्भवती पत्नी का उपचार करवाने के लिए उसे अस्पताल ले जा रहा था। तभी रास्ते में महेश उर्फ छोटू बनोटे ने बंजारी के पास उसका रास्ता रोक लिया। महेश के साथ उसका एक साथी भी था । महेश और राकेश के बीच किसी बात को लेकर बहस होने लगी। तभी महेश ने जेब से देसी कट्टा निकाला और राकेश को गोली मार दी। फिर अपने साथी के साथ वहां से फरार हो गया।

राकेश के सीने में गोली लगी थी। पति को तड़पता देख पत्नी चीखने-चिल्लाने लगी। तभी वहां कई लोग भी राकेश की मदद के लिए आ पहुंचे। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जडॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए नागपुर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक की चाची ने बताया कि दो साल पहले महेश की पत्नी के साथ उनके भतीजे राकेश का अफेयर था। लेकिन बाद में समझौता करते विवाद खत्म करवा दिया गया था। उसके बाद राकेश की भी दूसरी जगह शादी करवा दी गई। लेकिन महेश को अभी भी लगता था कि उसकी पत्नी और राकेश के बीच अफेयर है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी महेश और उसके फरार साथी की तलाश जारी है।

नाबालिग लड़के ने गर्लफ्रेंड को गोली मारी

कुछ दिन पहले भी बिरसा थाना अंतर्गत भी प्रेम प्रसंग में एक नाबालिग लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मार दी थी। इससे उसकी मौत हो गई थी। अब दोबारा ऐसा मामला सामने आया तो लोग पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह अवैध हथियार लेकर लोग किसी की भी जान ले रहे हैं। इस पर पुलिस सख्ती से कोई एक्शन क्यों नहीं लेती?

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000