टीवी की आवाज तेज कर युवक ने पत्नी और बेटे को उतारा मौत के घाट फिर खुद लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस

हरियाणा के जींद में एक युवक ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के इलाकों में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज लिया है। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया। फिलहाल टीम मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

जींद के मेहरड़ा गांव निवासी 35 साल के सोनू लेबर कॉपी बनाने का काम करता था। बीती रात उसने अपनी 32 साल की पत्नी पिंकी और 10 साल के बेटे हेमंत की तेजधार हथियार से हत्या दी। घटना का पता सुबह उस समय लगा जब सोनू के बड़े भाई का लड़का दूध लेने के लिए आया तो मंजर को देख उसकी हालत खराब हो गई। आवाज सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची और उसने आस-पास के लोगों को बुलाया। सोनू की 11 साल पहले जींद जिले के बधाना गांव में शादी हुई थी।

छत पर बने बरामदे में लगा ली फांसी

मेहरड़ा गांव में आस-पास के लोगों ने बताया कि सोनू छत पर बने कमरे में परिवार सहित रहता था जबकि नीचे उसका बड़ा भाई सतीश रहता है ।सतीश बिजली का काम करता है और रात की डयूटी पर गया हुआ था। रात के समय सोनू ने टीवी की आवाज तेज कर दी और बेरहमी से पत्नी और बेटे की हत्या कर दी और खुद भी छत पर बने बरामदे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

मेहरड़ा गांव निवासी सोनू रोहतक में कॉपी बनाने का काम करता था और उसका भाई रोहतक पीजीआई में बिजली का काम करता था जो कि रात की समय डयूटी पर गया हुआ था। सोनू की मां उसके मामा के घर गई हुई थी और घर पर सतीश की पत्नी और एक लड़का नीचे सो रहे थे। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000