कंगना रनौत को CISF की महिला जवान ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मारा थप्पड़

चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से जीतकर सांसद बनी कंगना रनौत को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। CISF की महिला जवान ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारा। आरोपी महिला जवान किसानों पर दिए गए कंगना से बयान से नाराज थी। मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद कंगना रनौत दिल्ली आ रही थी। मंडी से रवाना होने से पहले उन्होंने अपनी मां का आशीर्वाद लिया था और लिखा था कि दिल्ली बुला रही है। कंगना रनौत के साथ दिल्ली आते वक्त यह घटना चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुई। सीआईएफ की महिला जवान को हिरासत में लिया गया है।

बोर्डिंग के समय मारा थप्पड़…

जानकारी के अनुसार बीजेपी की सांसद कंगना रनौत UK707 से दिल्ली के लिए यात्रा कर रही हैं। सिक्योरिटी चेक इन के बाद जब वह बोर्डिंग के लिए जा रही थी। एलसीटी कुलविंदर कौर सीआईएसएफ यूनिट चंडीगढ़ एयरपोर्ट ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। उसके बाद मिस्टर मयंक मधुर जो कंगना रनौत के साथ यात्रा कर रहे थे। उन्होंने ने कुलविंदर कौर को थप्पड़ मारने की कोशिश की। इस पूरी घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। मंडी जीत का जश्न मनाने के बाद कंगना रनौत दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। एक्ट्रेस ने सबसे पहले मां का आशीर्वाद लिया और उसके बाद पर्पल कलर की साड़ी पहन कर रवाना हुई थी।

कब क्या हुआ…

मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट फ्लाइट के जरिए कंगना रनौत को दिल्ली आना था। इसके लिए कंगना रनौत हवाई अड्‌डे पर पहुंची थीं। जब वह एसएचए इलाके में तलाशी के लिए पहुंची तो सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने उनकी तलाशी ली और तलाशी के बाद महिला कांस्टेबल ने कंगना रनौत को थप्पड़ मार दिया। कुलविंदर कौर ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने पंजाब की महिलाओं के बारे में घटिया बयान दिया था। कंगना ने कहा था कि पंजाब की महिलाएं पैसों के लिए किसान आंदोलन में शामिल होती हैं। घटना के बाद काफी हड़कंप मच गया। इसके बाद स्थिति संभलने पर कंगना रनौत ने कहा कि वह दिल्ली में गृह मंत्रालय से शिकायत करेंगी। इसके बाद फ्लाइट ने शाम 4:10 बजे उड़ान भरी तो वहीं दूसरी तरफ कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाले कुलविंदर कौर को सीआईएसएफ के कमांडेंट ने हिरासत में लिया है।

कंगना बोलीं-मुझे किया हिट…

कंगना रनौत चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुई घटना अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। कंगना राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर साझा किए एक वीडियो में कहा कि नमस्ते दोस्तों! मेरे पास बहुत ज्यादा फोन कॉल आ रहे हैं। मीडिया के भी और शुभचिंतकों के। सबसे पहले बता दूं कि मैं पूरी तरह ठीक हूं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट में जो हादसा हुआ। वह सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान हुआ। वहां से मैं सिक्योरिटी चेक करके जैसे ही निकली, तो दूसरे केबिन में सीआईएसएफ की जो महिला कर्मचारी थी। उन्होंने साइड से आकर मेरे चेहरे पर हिट किया। इसके बाद गालियां देने लगीं। कंगना रनौत के साथ मोहली एयरपोर्ट पर हुई यह घटना तेजी से वायरल हुई है। कंगना रनौत ने इस घटना को शॉकिंग बताते हुए कहा है कि पंजाब में आतंक और हिंसा बढ़ रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000