दोहरे हत्याकांड में बड़ा अपडेट साजिद और जावेद ने ही की थी मासूम भाइयों की हत्या, पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

बदायूं की बाबा कॉलोनी में दो मासूम भाइयों आयुष और आहान की 19 मार्च को हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड में अब तक कई तरह के सवाल उठ रहे थे। एक सवाल यह भी था कि हत्या केवल साजिद ने की थी या फिर दोनों भाई थे। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने सोमवार को चार्जशीट कोर्ट में पेश की तो स्पष्ट हो गया कि दोनों बच्चों की हत्या किसी एक ने नहीं बल्कि दोनों आरोपी भाइयों ने मिलकर की थी। चार्जशीट के मुताबिक दोनों आरोपी साजिद और जावेद उधार में पांच हजार रुपये मांगने के बहाने से अपने सैलून के सामने स्थित विनोद कुमार के घर में घुसे थे। जब विनोद की पत्नी संगीता ने रुपये देने से इन्कार कर दिया तो आरोपियों ने हत्याकांड को अंजाम दिया। हत्याकांड की विवेचना के दौरान पुलिस ने तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगाले। बच्चों के पिता विनोद कुमार, मां संगीता, दादी मुन्नी देवी और पीयूष समेत 21 लोगों के बयान दर्ज किए।

बच्चों की दादी मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि साजिद और जावेद रुपये मांगने के बहाने घर में घुसे थे। रुपये न देने पर दोनों बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इसे ही मुख्य साक्ष्य माना है। आरोपियों के मोबाइल फोन की लोकेशन से उनका घटनास्थल पर होना पुष्ट हुआ। आरोपियों के खून से सने कपड़े पुलिस ने बरामद किए। हत्या में प्रयुक्त में चाकू मिल गया है। सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग में घटनास्थल की ओर उनके जाने की पुष्टि भी हुई है। इन साक्ष्यों और बयानों को समेटते हुए पुलिस ने विवेचना की। इस मामले की पुलिस ने 72 पन्नों की चार्जशीट तैयार की है। दो दिन पहले उसे विधिक राय के लिए भेजा गया था। विधिक राय मिलने पर उसे सोमवार को कोर्ट में दाखिल कर दिया गया।

दो माह से लंबित है पुलिस एनकाउंटर की जांच…

 19 मई को ही घटना के तीन घंटे बाद साजिद शेखूपुर के जंगल में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। दूसरे दिन डीएम मनोज कुमार ने इसकी मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए थे। इसकी मजिस्ट्रेटी जांच सिटी मजिस्ट्रेट कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने एक सूचना सार्वजनिक की थी। कहा गया था कि जो कोई भी व्यक्ति अपने बयान दर्ज कराना चाहता है। वह कार्यालय आकर अपने बयान दर्ज करा सकता है। इस मामले को दो माह से ज्यादा समय हो चुका है लेकिन अभी तक जांच पूरी नहीं हुई है।

एनकाउंटर में मारा गया था साजिद…

 सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में 19 मार्च 2024 की शाम करीब सात बजे 12 वर्षीय आयुष और उसके छह वर्षीय भाई आहान उर्फ हनी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। हत्या घर की दूसरी मंजिल की छत पर हुई थी। उस दौरान घर में बड़ा भाई आयुष, छोटा भाई आहान उर्फ हनी, मझला भाई पीयूष और उनकी मां संगीता, दादी मुन्नी देवी मौजूद थीं। वारदात के कुछ ही घंटों बाद साजिद एनकाउंटर में मारा गया था। जावेद फरार हो गया था।

21 मार्च को बरेली थाने में सरेंडर हुआ था जावेद…

सिविल लाइंस पुलिस की विवेचना के अनुसार जावेद हत्याकांड को अंजाम देने के बाद यहां से भाग गया था। वह सहसवान होते हुए दिल्ली पहुंचा और 21 मार्च को नाटकीय अंदाज में बरेली के बारादरी थाने में सरेंडर हो गया। उसका सरेंडर होना एक नाटक था। जब बाद में उसके बयान दर्ज किए गए तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। इस दोहरे हत्याकांड में उसे हत्यारोपी मानते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है। उसके खिलाफ ही चार्जशीट लगाई गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000