किरोड़ी लाल मीणा नहीं देंगे इस्तीफा; कहा मैं कृषि मंत्री हूं, राजस्थान को कृषि में आगे ले जाऊंगा

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को लेकर प्रदेश में अलग राजनीति चल रही है। जहां लोकसभा चुनाव के दौरान यह बयान देने वाले किरोड़ी लाल मीणा, जिन्होंने कहा था कि कन्हैया लाल मीणा के हारने पर मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। वहीं दौसा लोकसभा सीट से कन्हैया लाल जब सच में हार गए तो, विपक्ष लगातार उनकी इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वहीं उनकी सरकार की तरफ से कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं आ रही है। ऐसे में मीणा खुद ही अपने बयानों में बुरी तरह फंस गए है, लेकिन किरोड़ी लाल मीणा अब अपनी मनसा साफ कर रहे हैं कि वह मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे।

दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान किरोड़ी लाल मीणा ने कई दफा यह सार्वजनिक मंच पर बयान दिया था कि, अगर दौसा से कन्हैया लाल मीणा की हार होती है तो वह अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। किरोड़ी लाल मीणा ने यहां तक कहा था कि उन्हें पीएम मोदी को भी इस बारे में वादा कर चुके हैं। हालांकि, जब कन्हैया लाल मीणा की हार हो गई तो किरोड़ी लाल मीणा का दांव उलट उनके ऊपर ही पड़ गया है।

पार्टी की ओर से भी नहीं आ रहा कोई बयान…

बता दें, किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे को लेकर बीजेपी पार्टी के नेता भी चुप्पी साधे हुए हैं। इस पर वह किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं. हाल ही में जब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से इस बारे में सवाल किया गया था। तो उन्होंने भी कहा था कि सभी लोग किरोड़ी लाल मीणा के पीछे ही क्यों पड़ गए हैं। हालांकि सीपी जोशी ने किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे से इनकार नहीं किया।

इस्तीफे की मांग की बीच किरोड़ी लाल मीणा का आया बयान…

किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे की मांग को लेकर जहां राजनीति तेज हो गई है। वहीं किरोड़ी लाल मीणा का नया बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि वह राजस्थान के कृषि मंत्री हैं और प्रदेश को कृषि क्षेत्र में आगे ले जाने की वह पूरी कोशिश करेंगे। यानी साफ है कि किरोड़ी लाल मीणा अब इस्तीफा देने के मूड में नहीं हैं। उनसे कई बार इस्तीफे को लेकर सवाल किया गया है, लेकिन वह हमेशा इस पर चुप्पी साधते हैं। अब वह खुल कर कह रहे हैं कि वह राजस्थान के कृषि मंत्री हैं।

राजनीति बन गया है उद्योग…

किरोड़ी लाल मीणआ ने सिरोही में कहा कि मेरा मानना है कि राजनीति आज सेवा नहीं बल्कि उद्योग बन गया है। भ्रष्टाचार का इतना बोलबाला है कि जैसे ही कोई फाइल उठाता हूं। उसमें घोटाला ही निकलता है। हमारे विभाग के कुछ ऐसे अधिकारी थे जो लंबे समय से अपने पद पर बने हुए थे। उन्हें हटाया तो शोर मच गया। मीणा ने सभी राजनेताओं को अध्यात्म का पाठ पढ़ाने की अपील भी की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000