योगी आदित्यनाथ को सीएम पद से हटाने की थी तैयारी, इसके पीछे क्या थी वजह, किताब में हुआ खुलासा

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ दिनों के लिए जेल से बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया था। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि अगले चुनाव में योगी आदित्यनाथ को साइडलाइन कर दिया जाएगा। इसपर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया था। एक बार फिर सीएम योगी चर्चा में हैं। वरिष्ठ पत्रकार श्यामलाल यादव ने एक किताब At The Heart Of Power: The Chief Ministers Of Uttar Pradesh में कई दावे किए हैं,जिसमें से एक यह है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ को हटाने की तैयारी की जा रही थी।

वरिष्ठ पत्रकार श्यामलाल यादव ने अपनी किताब में लिखा है, उत्तर प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनाव में केवल 9 महीने बचे हुए थे। ऐसे में लखनऊ से दिल्ली तक भाजपा और आरएसएस के नेताओं के बीच काफी मुलाकातें हुईं। एक समय यह तय हो गया था कि योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाएगा। इससे पहले कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कोई बदलाव किया जाता उससे पहले भाजपा के आलाकमान को आभास हो गया कि अगर चलती हुई सरकार में योगी को सीएम पद से हटाया तो पार्टी को नुकसान हो सकता है।

श्यामलाल यादव ने अपनी किताब में योगी को सीएम पद से हटाने की कोशिश के पीछे का कारण तो नहीं बताया है,लेकिन सीएम योगी पर लिखे गए 16 पन्नों में योगी सरकार के विरोध में जो कुछ चीजें हो रही थीं, उसका जिक्र जरूर किया।उस समय केशव प्रसाद मौर्य से सीएम योगी की तल्खियां भी बढ़ी हुई थीं. हालांकि संघ के नेताओं के दखल के बाद 22 जून 2021 को योगी आदित्यनाथ अचानक केशव प्रसाद मौर्य से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात को इस नजर से देखा गया कि दोनों नेताओं के बीच दूरियों को कम करने की कोशिश की जा रही है। दरअसल साल 2016 में केशव प्रसाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने थे और 2017 में भाजपा ने बंपर जीत हासिल की थी।इस बड़ी जीत के साथ ही केशव प्रसाद मौर्य सीएम पद की रेस में सबसे आगे चल रहे थे,लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ को बनाया गया,जिससे सीएम योगी और केशव प्रसाद के बीच मतभेद शुरू हो गए थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000