अलीगढ़ में मॉब लिंचिंग के बाद बवाल, युवकों ने पुलिस के सामने बरसाए पत्थर, दुकानों और घरों पर लगे पलायन के पोस्टर

अलीगढ़।  उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गांधीपार्क क्षेत्र के मोहल्ला रंगरेजान मामू भांजा में कपड़ा व्यापारी के घर में घुसे युवक की पीट−पीटकर हत्या के बाद तनाव पैदा हो गया है। चार लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में हिंदुओं ने मामू भांजा बाजार बंद कर दिया।व्यापारियों ने कहा‌ कि पुलिस ने व्यापारियों की गिरफ्तारी गलत तरीके से की है। मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने उसके परिजनों को सौंप दिया। तनाव को देखते हुए ऊपरकोट,सब्जी मंडी बाजार इलाके में भारी संख्या में पुलिस तैनात है।

पुलिस के सामने युवकों ने फेंके पत्थर

बुधवार सुबह जब मृतक का शव लाया गया तो हंगामा और बवाल की आशंका पर भारी पुलिस बल तैनात था। इसी दौरान ऊपर कोट पर पथराव कर दिया।आरोप है कि कुछ युवकों ने पत्थर फेंके हैं।पुलिस ने मौके से युवकों को खदेड़ दिया। वहीं पत्थरों को भी हटाया गया है।मदार गेट की हंडे वाली गली की मस्जिद पर किसी ने पत्थर फेंके हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पलायन के लगाए पोस्टर

पुलिस द्वारा व्यापारियों को गिरफ्तार करने के बाद मामू भांजा, राधा मोहन मंदिर के पीछे मकन और दुकानों पर व्यापारियों ने पलायन के पोस्टर भी लगा दिए हैं।

जानें क्या था मामला

बता दें कि मंगलवार देर रात मामू भांजा मोहल्ला रंगरेजान के रहने मुकेश चंद्र मित्तल के घर में झीने के रास्ते से एक युवक घुस रहा था।तभी शोर मचाने पर लोगों ने युवक को पकड़ लिया।चोरी के शक में युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।पुलिस के आने पर युवक बेहोश हो गया।दारोगा ने युवक को कंधे पर उठाया और गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मृतक के परिजनों के अलावा सपा और बसपा के नेता आ गए। उन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके विरोध में अब व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000