हादसे में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस दिल्ली दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस पलटने से ड्राइवर समेत चार लोगों की मौत, सात लोग हुए घायल By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Jun 21, 2024 319 जुब्बल। शिमला जिला के जुब्बल उप मंडल में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। जुब्बल के समीप गिरताली में एचआरटीसी की बस खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 03 अन्य व्यक्ति घायल है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। इस हादसे में 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि 2 लोगों की मौत अस्पताल में हुई है। एचआरटीसी बस के चालक और परिचालक दोनों मृत बताए जा रहे हैं। मृतकों में एचआरटीसी चालक कर्मदास, एचआरटीसी परिचालक राकेश कुमार, बिरमा देवी पत्नी अमर सिंह, धन शाह पुत्र चंद्र शाह शामिल हैं। घायलों में जियेंद्र रंगटा, दीपिका पुत्री संजय ठाकुर और हस्त बहादुर शामिल हैं। एसडीएम जुब्बल राजीव संख्यान मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि बस में कुल 7 लोग सवार थे। इनमे 5 सवारियां और 2 चालक और परिचालक थे। इनमे से 4 की मौत हो चुकी है और तीन घायल हैं। दुर्घटना 319 Share