छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, 2 जवान हुए शहीद

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से दर्दनाक हादसे की घटना सामने आई है। सुकमा में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया। सुकमा में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है। इसमें कई जवान घायल हुए हैं। सूचना है कि इस ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गये हैं। सिलगेर इलाके में नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया गया है। जवानों के मूवमेंट के बीच नक्सलियों द्वारा ब्लास्ट से इलाके में सनसनी फैल गई है। नक्सलियों ने ट्रक को निशाना बनाकर ब्लास्ट किया। ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि कई घायल हैं। घायल जवानों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी चिकित्सा चल रही है। जबकि पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गयी है और नक्सलियों की तलाश में सर्च अभियान शुरू किया गया है।

पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 23 जून को थाना जगरगुंडा क्षेत्र के अंतर्गत कैंप सिलगेर से 201 कोबरा वाहिनी की एडवांस पार्टी की मूवमेंट ट्रक एवं मोटरसाइकिल से कैंप टेकलगुडे़म की ओर हो रही थी। कैंप सिलगेर से टेकलगुड़ेम जाने के रास्ते में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी प्लांट किया गया था।

आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आये कोबरा वाहिनी के जवान

बयान में कहा गया है कि मूवमेंट के दौरान करीब दोपहर तीन बजे आईईडी की चपेट से 201 कोबरा वाहिनी का एक ट्रक आ गया, जिसमें चालक एवं सहचालक जवान मौके पर शहीद हो गए एवं बाकी सभी जवान सुरक्षित हैं।

शहीद जवान के नाम विष्णु आर एवं शैलेन्द्र बताया जा रहा है। शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को घटना स्थल से निकाला जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया है और उनकी चिकित्सा चल रही है।

दूसरी ओर, आईईडी ब्लास्ट की घट।ना के बाद पूरे इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है और नक्सलियों की तलाश की जा रही है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गयी है

नक्सलियों ने छापे नकली नोट, पुलिस ने किया जब्त

दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ में पहली बार पुलिस ने नक्सलियों द्वारा छापे गए नकली नोट जब्त किए गए। सुरक्षा बलों ने पहली बार छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के नकली नोटों का एक बड़ा जखीरा और उन्हें छापने में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, नक्सली लंबे समय से बस्तर क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों के साप्ताहिक बाजारों में नकली नोटों का इस्तेमाल कर रहे थे और भोले-भाले आदिवासियों को ठग रहे थे। सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण जी चव्हाण ने दावा किया कि नक्सली इस कदम से भारतीय अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यह बरामदगी शनिवार शाम को जिले के कोराजगुडा गांव के पास एक जंगली पहाड़ी पर की गई, जब विभिन्न बलों के सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम तलाशी अभियान पर निकली थी।

चव्हाण ने इस जब्ती को नक्सल विरोधी अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता बताते हुए कहा कि पहली बार राज्य में नक्सलियों के नकली नोट बरामद किए गए हैं, जो तीन दशकों से अधिक समय से इस समस्या से जूझ रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000