बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर घोषित किया उत्तराधिकारी, यूपी को लेकर भी मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद को मायावती ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उनके पद से हटा दिया था जिसके बाद बसपा के अंदर की विरोध शुरू हो गया था। बसपा चीफ मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने आकाश को फिर से अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। आकाश एक बार से बीएसपी के राष्ट्रीय संयोजक बनाए गए हैं। इस तरह बसपा में उनका कद पहले से कहीं और ज्यादा बढ़ गया है। यूपी तक की रिपोर्ट के मुताबिक, बसपा के प्रदेश प्रभारी डॉ लाल जी मेधंकर ने बताया कि आकाश आनंद को बसपा सुप्रीमों ने आज पुराने पदों और जिम्मेदारियों पर बहाल कर दिया है।

इसी बीच बसपा कार्यकर्ताओं का कहना है हम लोगों कि लगातार मांग थी कि आकाश आनंद को दोबारा लाया जाए। बसपा के प्रदेश प्रभारी डॉ लाल जी मेधंकर ने कहा कि आकाश आनंद को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने काफी तैयार करके बताया कि आकाश बसपा को मजबूत करना चाहते हैं। साथ ही मूवमेंट को आगे तक ले जाना चाहते हैं। डॉ लाल जी मेधंकर ने कहा कि मायावती ने कार्यकर्ताओं की मांग को स्वीकार किया है। डॉ लाल जी मेधंकर ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने काफी देर तक समझाया कि किन कारणों से आप लोगों ने गलती की है, उनको आप लोग मंच पर लेकर गए और मान सम्मान तक नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद को भाषण तक नहीं देने दिया गया। मायावती ने कहा कि उस दौरान जब आकाश भाषण दे रहे तो आप लोग भीड़ लेकर मंच पर खड़े हो गए थे। प्रदेश प्रभारी डॉ लाल जी मेधंकर ने कहा कि बसपा की जो अव्यवस्था थी, जोकि कार्यकर्ताओं को भी सबक सिखाने के लिए जो ज्यादातर पदाधिकारियों को डांट-फटकार लगाई है।

उन्होंने कहा कि बसपा कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रखने के लिए आकाश आनंद को बसपा कोर्डिनेटर के पद से बाहर कर दिया था। इस बार आकाश आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाकर पूरे देश का जिम्मा दिया गया है। पहले उनके पास देश के बाकी राज्यों की जिम्मेदारी थी, लेकिन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की जिम्मेदारी नहीं थी। इस बार आकाश को यूपी और उत्तराखंड की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। आकाश आनंद को पंजाब और उत्तराखंड विधानसभा उप चुनाव में स्टार प्रचारक बनाया है। बसपा में अब से टिकट बंटवारे से लेकर प्रचार तक की जिम्मेदारी आकाश आनंद ही संभालेंगे। इतना ही नहीं, आकाश पहले समीक्षा नहीं करते थे लेकिन अब वो समीक्षा बैठक भी करेंगे। अलग अलग राज्यों को कोऑर्डिनेटर से बात करेंगे। उनकी जवाबदेही तय करेंगे। अपने इलाके का पूरा काम देखेंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000