UGC-NET पेपर लीक मामले में जांच करने पहुंचे अधिकारी और CBI की टीम पर गांव वालों ने बोला हमला

यूजीसी-नेट पेपर लीक मामले में नवादा की मुरहेना पंचायत के कसियाडीह गांव पहुंची सीबीआई और पुलिस की टीम पर गांव के लोगों ने हमला कर दिया। घटना बीते शनिवार (22 जून) की है। सीबीआई टीम के वाहन चालक के साथ बुरी तरह मारपीट की गई है। इस हमले को लेकर रजौली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जाता है कि शनिवार को शाम के करीब चार बजे सीबीआई की टीम नवादा की पुलिस के साथ मुरहेना के कसियाडीह गांव निवासी फूलचंद प्रसाद की पत्नी बबीता कुमारी के घर से वापस लौट रही थी। इसी बीच घर वालों एवं लगभग 200 से 300 लोगों की भीड़ जमा हो गई। सिविल ड्रेस में रही सीबीआई की टीम और साथ में मौजूद पुलिस को नकली बताकर घेर लिया। लोग सवाल करने लगे। हालांकि टीम ने पहचान पत्र दिखाया, लेकिन लोग नहीं माने। इस दौरान नवादा नगर थाना की महिला कॉन्स्टेबल काजल कुमारी ने भी लोगों को समझाया, लेकिन उनसे भी लोगों ने बदतमीजी की। इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। रजौली से पुलिस बल के पहुंचने के बाद भीड़ ने टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में सीबीआई टीम के वाहन चालक संजय सोनी बुरी तरह घायल हो गए। सीबीआई के एक अधिकारी का शर्ट फट गया।

किस लिए पहुंची थी सीबीआई की टीम…

सूत्रों की मानें तो सीबीआई की टीम को यह जानकारी मिली थी कि कसियाडीह गांव के फूलचंद प्रसाद का नंबर यूपी के एक युवक के मोबाइल में मिला था। इसी मामले में कुछ जांच के लिए टीम बिहार के नवादा पहुंची थी।

एक युवती समेत चार लोग हुए गिरफ्तार…

इस मामले में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि सीबीआई एवं पुलिस टीम पर हुए हमले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवती समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान कसियाडीह गांव निवासी फूलचंद प्रसाद की पुत्री राधा कुमारी उर्फ मधु, श्रवण कुमार के पुत्र प्रिंस कुमार, चुनचुन प्रसाद के पुत्र ललन कुमार एवं राजेंद्र प्रसाद के पुत्र अमरजीत कुमार के रूप में की गई है। एसपी अम्बरीश राहुल ने इस हमले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सीबीआई की टीम की छापेमारी को गुप्त रखा गया था। जब छापेमारी कर टीम निकलने लगी थी तो कुछ लोगों ने सवाल करना शुरू कर दिया था कि आप कौन हैं क्या हैं। इसी के बाद घटना हुई है। काफी संख्या में पुलिस भेजी गई थी। फिर सीबीआई की टीम को लेकर हम लोग थाने आ गए। एसपी ने कहा कि यूजीसी-नेट पेपर लीक के संबंध में टीम आई थी। बाकी बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है। सीबीआई की ओर से किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000