राहुल का माइक किया गया बंद; स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हमारे पास कोई बटन नहीं होता

नीट पेपर लीक का मुद्दा इस वक्त सरकार के लिए गले की फांस बन चुका है। विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को रोजाना घेर रहा है. वर्तमान में संसद सत्र भी चल रहा है, जहां विपक्ष इस पर चर्चा के लिए एनडीए सरकार पर दबाव बना रहा है। शुक्रवार (28 जून) को भी एक बार फिर से लोकसभा में नीट पेपर लीक पर चर्चा के लिए समय देने की मांग की गई। हालांकि, स्पीकर ओम बिरला ने तुरंत समय देने से इनकार कर दिया और कहा कि आपको चर्चा के लिए आगे वक्त मिलेगा।

यहां गौर करने वाली बात ये है कि जिस वक्त नीट पर चर्चा को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच घमासान मचा हुआ था, उस वक्त एक बहुत बड़ा आरोप भी लग गया। दरअसल, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने कहा कि माइक बंद किया गया है। उनके इस आरोप पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने तुरंत जवाब दिया और कहा कि यहां पर कोई बटन नहीं होता है, जिससे माइक को बंद किया जाए। कांग्रेस ने भी माइक बंद करने के मुद्दे पर हमला बोला है।

लोकसभा में चर्चा के दौरान क्या हुआ…

विपक्षी सांसदों की तरफ से लगातार मांग की जा रही थी कि नीट पेपर लीक पर चर्चा की जाए। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि आप सभी लोगों को पहले ही अवगत कराया गया है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब के लिए आपको समय दिया जाएगा। मैं सरकार से भी अपेक्षा करूंगा कि वह आपके जरिए उठाए गए सभी मुद्दों पर जवाब देगी. आपको पर्याप्त समय मिलेगा। आप डिटेल में चर्चा कीजिए। इस दौरान विपक्षी सांसद लगातार नीट को लेकर हंगामा करते रहे।

ओम बिरला ने कहा कि आपको अभिभाषण पर बोलने के लिए जब समय दिया जाएगा तो आप दो नहीं, बल्कि आप जितना समय लेना चाहे ले लें। उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि आप नेता प्रतिपक्ष हैं। ऐसे में आपसे मेरी अपेक्षा है कि आप संसदीय मर्यादाओं का पालन करेंगे। इस दौरान राहुल समेत विपक्षी सांसदों ने स्पीकर से कहा कि हमारे माइक को बंद कर दिया जाता है। इसके जवाब में बिरला ने कहा, “मैं माइक बंद नहीं करता हूं। पूर्व में भी आपको व्यवस्था दी गई थी। यहां कोई बटन नहीं होता।

वहीं, जब हंगामा थमा तो नीट पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, “हम विपक्ष और सरकार की ओर से भारत के छात्रों को एक संयुक्त संदेश देना चाहते हैं कि ये हमारे लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है। इसलिए, हमने सोचा कि छात्रों का सम्मान करने के लिए हम आज नीट पर चर्चा करेंगे, एक समर्पित चर्चा।” हालांकि, स्पीकर नीट पर चर्चा करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई और उन्होंने सभापटल पर रखे गए अन्य आइटमों पर चर्चा के लिए सांसदों के नाम पुकारना शुरू कर दिया।

माइक बंद करना ओछी हरकत: कांग्रेस…

कांग्रेस ने माइक बंद करने के मुद्दे पर सरकार पर हमला बोला है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट में कहा, “जहां एक ओर  नरेंद्र मोदी नीट पर कुछ नहीं बोल रहे, उस वक्त विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी युवाओं की आवाज सदन में उठा रहे है, लेकिन ऐसे गंभीर मुद्दे पर माइक बंद करने जैसी ओछी हरकत करके युवाओं की आवाज को दबाने की साजिश की जा रही है।”

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000