लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, नदी पार करते समय बढ़ा जलस्तर, JCO समेत 5 जवान हुए शहीद

लेह। लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में टैंक अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नदी पार करते समय सेना के पांच जवान बलिदान हुए। टैंक अभ्यास के दौरान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से हादसा हो गया। सेना के पांच जवानों की जान चली गई। रक्षा अधिकारी ने कहा कि लद्दाख में न्योमा-चुशुल क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास शनिवार तड़के एक टी-72 टैंक में नदी पार करते समय सेना के पांच जवानों नदी में बह गए। नदी में डूबने से पांच जवान बलिदान हुए। अधिकारियों ने कहा कि यह घटना मंदिर मोड़ के पास देर रात करीब एक बजे अभ्यास के दौरान हुई है।

जवानों के शव हुए बरामद…

अधिकारियों ने बताया कि टी-72 टैंक, जिसमें कई सैनिक सवार थे। जब वे नदी पार कर रहे थे तो अचानक आई बाढ़ के कारण डूब गए। जेसीओ सहित पांच जवानों की मौत हो गई। इसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। पांचों जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जो जवान बलिदान हुए हैं, उनकी पहचान कर ली गई है।

ये जवान बलिदान…

  1. आरआईस एमआर के रेड्डी
  2. डीएफआर भूपेन्द्र नेगी
  3. एलडी अकदुम तैयबम
  4. हवलदार ए खान (6255 एफडी वर्क शॉप)
  5. सीएफएन नागराज पी (एलआरडब्ल्यू)

खाई में वाहन गिरने से हुआ था बड़ा हादसा…

वहीं, इससे पहले पूर्वी लद्दाख में सड़क हादसे में नौ सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे। सेना के जवानों को लेकर सैन्य वाहनों का एक काफिला लेह से नायोमा की तरफ जा रहा था। काफिले में दो ट्रक, एक एंबुलेंस और एक मारुति जिप्सी थी। इनमें तीन अधिकारी, दो जेसीओ और 34 जवान सवार थे। यह दस्ता सेना का एक टोही दस्ता था जो अग्रिम इलाके की तरफ जा रहा था।

9 जवान हो गए थे शहीद…

काफिला का एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया था। इस ट्रक में 10 सैन्यकर्मी सवार थे। सड़क से गुजर रहे कुछ अन्य वाहन भी रुक गए। उनमें सवार लोग भी राहत कार्य में शामिल हो गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही निकटवर्ती शिविरों और पुलिस स्टेशन भी बचावकर्मी मौके पर पहुंच गए थे। खाई में गिरे वाहन में फंसे सभी जवान बुरी तरह तरह से जख्मी थे। उन्हें वहां से निकाल ऊपर सड़क पर लाया गया तो उनमें से आठ दम तोड़ चुके थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000