इंटरव्यू में झूठ बोलकर बन गए थाना प्रभारी, खुली 9 घंटे में पोल, एस‌एसपी ने किया निलंबित, मचा हड़कंप

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने थाना इंचार्ज के इंटरव्यू में झूठ सर्विस रिकॉर्ड बताकर चार्ज ले लिया। 9 घंटे बाद जब इंस्पेक्टर के झूठ का पर्दाफाश हुआ तो उनसे चार्ज छीन कर निलंबित कर दिया। एसएसपी अनुराग आर्य ने अब इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का भी आदेश दिया है।

प्रवीण कुमार कुछ महीने पहले ही पीलीभीत जिले से बरेली आए थे। पीलीभीत से आए निरीक्षक प्रवीण कुमार को बरेली पुलिस लाइन में पोस्टिंग मिली थी। इंटरव्यू के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने प्रवीण कुमार आंवला का थाना प्रभारी बनाया था,लेकिन बोर्ड के सामने गलत रिकॉर्ड की जानकारी देने के बाद प्रवीण कुमार को अब निलंबित कर दिया गया है।

थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को किया था लाइन हाजिर

बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र की कई सारी शिकायतें एसएसपी अनुराग आर्य तक आ रही थीं।अनुराग आर्य ने शिकायतों को गंभीरता से लिया और जांच कराई।जांच में पाया गया कि थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार जन समस्याओं के निस्तारण में लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। इतना ही नहीं जमीन संबंधी विवाद में चौकी प्रभारी भी लापरवाह बने हुए हैं और अधिकारियों के आदेश का पालन नहीं कर पा रहे हैं। उनके क्षेत्र की अधिक शिकायतें आ रही हैं,जिससे थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को एसएसपी अनुराग आर्य ने लाइन हाजिर कर दिया था।

इंटरव्यू में बताया झूठा सर्विस रिकॉर्ड

एसएसपी अनुराग आर्य ने आंवला थाने के इंचार्ज पद को लेकर रविवार को कई दारोगा और निरीक्षकों का पुलिस लाइन में इंटरव्यू लिया।बाद में निरीक्षक प्रवीण कुमार को आंवला थाना प्रभारी बनाया।प्रवीण ने आंवला का कार्यभार ग्रहण किया।इसी बीच पता चला कि प्रवीण ने बोर्ड के सामने जो पिछले सर्विस रिकॉर्ड की जानकारी दी थी वह झूठी थी। सच्चाई सामने आने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने निरीक्षक प्रवीण कुमार को 9 घंटे के अंदर ही चार्ज से हटाकर निलंबित कर दिया। प्रवीण के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का भी आदेश दिया है।कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

एसएसपी ने किया निलंबित

मामले में एसएसपी अनुराग आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादियों की सुनवाई न करने और जमीन विवाद में लगातार लापरवाही बरतने के संबंध में आंवला थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया था।उनकी जगह निरीक्षक अरुण कुमार को आंवला का थाना प्रभारी बनाया था,लेकिन बोर्ड के सामने गलत रिकॉर्ड की जानकारी देने पर उन्हें निलंबित कर दिया है और विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000