शादी के 24 घंटे के अन्दर दुल्हन हुई विधवा, पति की सोफे पर मिली लाश

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के हविलिया में बारात लौटने के बाद आराम कर रहे दूल्हे की अचानक मौत हो गई। दूल्हे की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मौत का कारण जानने के लिए मृतक के शव का इटावा में पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के हविलिया, चांदा निवासी 20 वर्षीय सोनू यादव पुत्र सत्यराम यादव की बारात मंगलवार को सुल्तानपुर,उमरैन जिला औरैया में गई थी। दुल्हन अलका यादव के साथ फेरे लेने के बाद विदाई हुई और बुधवार को बरात वापस आ गई।

गुरुवार को दूल्हा सोनू यादव रिश्तेदारों के जाने के बाद घर आकर ऊपर की मंजिल पर सोफे पर सो गया। काफी देर तक दूल्हे सोनू के न जागने पर दोपहर ढाई बजे उसकी मां वहां पहुंची। मां ने सोनू को जगाया लेकिन वो उठा ही नहीं। बेटे के नहीं उठने पर वो चिल्लाने लगी। उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। जिसके बाद परिवार के लोग उसे तत्काल ही किशनी में प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए, यहां डॉक्टर ने परिवार के लोगों को सैफई ले जाने की सलाह दी।

परिवार के लोग सोनू को सैफई ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की इस तरह मौत की खबर होने से परिवार के लोगों में चीत्कार मच गया। आखिर उसकी मौत कैसे हुई ये वजह भी परिवार के लोगों को सता रही है। इस वजह से दूल्हे के शव का इटावा में पोस्टमार्टम हुआ। गुरुवार रात साढ़े नौ बजे शव गांव पहुंचा। वहीं 24 घण्टे में सुहाग उजड़ जाने से दुल्हन आरती का रो रोकर बुरा हाल है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     बीजेपी की बाइक रैली में मारपीट, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर चाकू से हमला     |     पार्षद ने नगर निगम डिपो प्रभारी को लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली, घटना से सनसनी का माहौल     |     आकाशीय बिजली का कहर; मां-बेटे पर गिरी बिजली, बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर     |     फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने के मामले में कांग्रेस नेता समेत 8 आरोपी गिरफ्तार     |     गवाही देने के लिए घर आए सेना के जवान की गोली मारकर हत्या      |     भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित कार 7 बार पलटी, जेवरानी-जेठानी की दर्दनाक हुई मौत     |     40 साल तक मुकदमे में फंसाए रखा घर,हाईकोर्ट ने किराएदार पर लगाया 15 लाख का जुर्माना     |     रामनगरी में रफ्तार का कहर:लता मंगेशकर चौक पर डंपर ने 5 को रौंदा, एक की मौत     |     गुरू और शिष्य का रिश्ता हुआ कलंकित, कॉलेज में कुकर्मी शिक्षक ने छात्रा के साथ बनाए शारीरिक संबंध, पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     आशिक का शरीर पर गुदवाया नाम,पति को धमकाया,मेरठ वाले सौरभ के तो 15 ही हुए, तुम्हारे 30 टुकड़े करुंगी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000