पुलिस के थर्ड डिग्री टार्चर के चलते एक युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने पिटाई का लगाया आरोप

जालौन। जालौन के डकोर पुलिस की हिरासत में युवक मौत अब सवालों के घेरे में आ गई है। पिछले दो दिनों के अंदर पुलिस की जो मामले में रुख अपनाया गया है। उसको लेकर जालौन पुलिस पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। परिजनों से सीधे सीधे आरोप लगाया कि, युवक की मौत थाने में पिटाई करने के चलते हुई है। पीएम हाउस में आई मृतक के परिजनों ने डकोर थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि, हमको भी पूछताछ के बहाने उठाकर ले गए जहां पुलिस की ओर से मारपीट की गई। मृतक की डेड बॉडी पर पुलिस की उत्पीड़न साफ दिखाई दे रहे है।

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह पुलिस हिरासत में हत्या आरोपी की मौत हो गई। युवक की मौत से पुलिस महकमें में खलबली मच गई। थाने की गाड़ी से दो सादा वर्दी में सिपाही आए और उसके शव को जिला अस्पताल में गेट के सामने छोड़कर भाग गए। शव पड़ा देख अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने वार्ड बॉय को भेजकर इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी, उल्टे कोतवाल पुलिस कर्मियों ने उसे ही बैठा लिया। सीएमओ के फोन आने पर उसे छोड़ा गया। वहीं मृतक के घर पर भी ताला लटक रहा है, पड़ोसियों का कहना है कि, शनिवार की सुबह पुलिस आई थी और पत्नी और बच्चों को कहीं ले गई है।

इस पूरे मामले में पुलिस संदेह के घेरे में दिखाई दे रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक का बयान सामने आया है, उनका कहना है कि हत्यारोपी को पूछताछ के लिए जैसे ही गाड़ी में बैठाया तो वह पहले से बीमार था, तो उसके इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया इसके चलते उसकी मौत हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को डकोर इलाके के मोहाना गांव के पास बेतवा नदी पुल के नीचे इंद्रा नगर निवासी मृतक संतोष कुमार उर्फ मखंचू का शव मिला था। मृतक की पत्नी सरिता की तहरीर पर शुक्रवार को डकोर पुलिस ने मकान मालिक रामकुमार, उसके भाई निर्भय उर्फ फंगे, पत्नी राधा, आकाश और कार्तिक उर्फ फरसा वाले के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

हत्या के इसी मामले में शुक्रवार को डकोर पुलिस ने इंद्रा नगर निवासी रामकुमार (35) को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस हिरासत में उसकी रात को मौत हो गई. युवक की मौत हो जाने से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। डकोर कोतवाली पुलिस की गाड़ी में सादा वर्दी में आए दो सिपाही शव को जिला अस्पताल की इमरजेंसी के गेट के सामने स्ट्रेचर पर डालकर भाग गए।जिला अस्पताल की गेट के सामने शव पड़ा देख कर्मचारियों में खलबली मच गई। इमरजेंसी में तैनात डॉ. तारा सहजानंद ने तैनात एक वॉर्ड बॉय को कोतवाली पुलिस को सूचना देने के लिए भेजा तो पुलिस ने उसे ही बैठा लिया। जिससे विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश हो गया। उन्होंने इसकी जानकारी सीएमएस को दी। जिस पर जानकारी सीएमओ एनडी शर्मा को दी गई। उन्होंने कोतवाली पुलिस को फोन किया तब जाकर वार्ड बॉय को छोड़ा गया।

एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि, युवक हत्या के मामले में आरोपी था। गिरफ्तार करने के दौरान ही गाड़ी में उसकी हालत बिगड़ी हुई थी। थाने लाते ही बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई। एक पैनल की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जो भी रिपोर्ट आएगी। उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

शनिवार देर शाम परिजनों से पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मीडिया ने बात की तो मृतक की बहन उमा देवी ने बताया कि, डकोर पुलिस ने हत्या के मामले पूछताछ के लिए उठाया था जिसे थाने में बेरहमी से पिटाई की गई है। उसके शरीर में चोटों के निशान है। मृतक की पत्नी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया कि, बिना किसी महिला पुलिस के उन लोगों को सुनसान जगह पर ले जाकर पिटाई की गई। जिसके निशान भी शरीर पर दिखाई दे रहे हैं। वहीं पुलिस अब मामले की लीपापोती करने में जुटी हुई है। दो छोटे छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस और प्रियंका गांधी ने मामले में एक्स पर पोस्ट कर घटना की निंदा की साथ ही कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000