पुल पर Reel बनाना पति पत्नी को पड़ा भारी, सामने से आ रही ट्रेन को देख लगा दी छलांग

राजस्थान के राजसमंद में एक पति-पत्नी को रील बनाने का चस्का भारी पड़ गया। गोरमघाट के पुल पर ये पति-पत्नी रील बना रहे थे। इतने में सामने से ट्रेन आ ग। ऐसे में जान बचाने के लिए दोनों को पुलिया से करीब 90 फुट गहरी खायी में छलांग लगानी पड़ी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो ट्रेन के ड्राइवर ने बनाई है।

पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के होश में आने के बाद उनसे पूछताछ कर उनके परिजनों को सूचित किया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पति पत्नी दोनों अलग अलग स्थानों पर जाकर हमेशा रील बनाते थे और सोशल मीडिया में अपलोड करते थे। इसी क्रम में दो दिन पहले भी इन लोगों ने गोरमघाट रेलवे पुल पर रील बनाने का फैसला किया और पुल के ठीक बीच में पहुंच कर वीडियो बनाने लगे। इतने में सामने से ट्रेन आ गई। जिसे देखकर दोनों घबरा गए। चूंकि पुल का किनारा दूर था, ऐसे में वह भाग कर किनारे भी नहीं पहुंच सकते थे।

90 फुट गहरी खाई में लगाई छलांग

चूंकि ट्रेन तेज गति से आ रही थी, ऐसे में जान बचाने के लिए दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा और 90 फुट गहरी खायी में छलांग लगा दी। इस घटना को ट्रेन के को-ड्राइवर ने अपने मोबाइल कैमरे से कैद कर लिया। ड्राइवर ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को खायी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक इस हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि डॉक्टरों ने दोनों को खतरे से बाहर बताया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000