भीषण सड़क हादसा; बस को ट्रक ने मारी टक्कर 6 लोगों की मौत, 8 लोग हुए घायल

गुजरात के आणंद जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। शहर के समीप अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने सड़क के किनारे खड़ी बस को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। दुर्घटना सुबह करीब 4:30 बजे आणंद जिले के चिखोदरा गांव के समीप हुई।

आणंद ग्रामीण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद की ओर जा रही एक निजी लग्जरी बस का एक टायर फट गया था, जिसकी वजह से बस सड़क के किनारे खड़ी हो गई। उन्होंने बताया कि जब टायर बदला जा रहा था, तब बस के यात्री नीचे उतर गए और उनमें से कुछ बस के सामने खड़े होकर इंतजार कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीछे से बस को टक्कर मार दी।

मृतकों में तीन महिलाएं हैं…

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में बस चालक भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, मृतकों में तीन महिलाएं हैं। अभी मृतकों की पहचान नहीं की गई है। अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पाटन में बस-ट्रक की टक्कर…

इससे पहले गुजरात के पाटन जिले में गुरुवार देर रात राज्य परिवहन निगम की एक बस और ट्रक के बीच टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना राधनपुर कस्बे के खारी पुल के पास देर रात करीब 2:00 बजे हुई थी। बस कुछ यात्रियों को लेकर आणंद से कच्छ की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था। जिस सड़क पर यह दुर्घटना हुई वह संकरी थी। टक्कर में बस का चालक, सह-चालक और ट्रक का चालक और खलासी मारे गए हैं। वहीं, 2 बस यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000