बदमाश और पुलिस टीम से हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली, 5 साथी हुए फरार 

जौनपुर के बदलापुर कोतवाली अंतर्गत 18 जुलाई को हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम खोजबीन कर रही थी। इस बीच बदलापुर व बक्शा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो अलग-अलग मोटर साइकिल में 6 बदमाश का गैंग जो ढकवा से बक्शा व खुटहन आदि स्थानों पर लूट करते हैं, ढकवा की तरफ से बक्शा की तरफ आ रहे हैं। इसी सूचना पर थानाध्यक्ष बदलापुर व प्रभारी निरीक्षक बक्शा पुलिस बल के साथ सरोखनपुर अंडरपास पुल के पास पहुंचे। जहां पर बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही गाड़ी मोड़कर भागना चाहा और गाड़ी के पलटने से गिर पड़े। अपने को घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायर कर दिए।

जीवन रक्षार्थ अन्य कोई उपाय न पाकर थानाध्यक्ष बदलापुर व प्रभारी निरीक्षक बक्शा द्वारा अपने-अपने सरकारी पिस्टल से एक-एक राउंड फायर किया गया। जिससे एक बदमाश जमीन पर गिर गया। बदमाश के पैर मे गोली लगी। पूछताछ के दौरान अपराधी अमन यादव (22) निवासी बरनी थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर बताया। फरार साथी बदमाश का नाम-पता पूछा गया तो उनका नाम आयूष ठाकुर निवासी मानकपुर थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़, विपिन यादव निवासी ढकवा थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़, सक्षम पाण्डेय निवासी सोनावा थाना चांदा जिला सुल्तानपुर, शेरु गोस्वामी निवासी मुदुल उमरी थाना चांदा जिला सुल्तानपुर व आर्यन ओझा निवासी तमरसेपुर थाना चांदा जिला सुल्तानपुर बताया।

अपराधी ने बताया कि 18 जुलाई को अपने साथी आयूष ठाकुर, विपिन यादव व सक्षम पाण्डेय बदलापुर में लूट की घटना को अंजाम दिया था। उसके पास से लूट के 1400 रुपये बरामद हुए। ऐसे में थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि इन आरोपियों पर सुल्तानपुर जौनपुर के कई थानों में आपराधिक मुकदमा दर्ज है। मौके पर फील्ड यूनिट टीम द्वारा घटनास्थल से बरामद माल सुपुर्द किया गया। अभियुक्त अमन यादव को हिरासत में लेकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उपचार के लिए सीएचसी बदलापुर ले जाया गया। वहीं, अन्य बदमाश भागने में सफल रहे। अपराधियों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000