बाइक सवार युवक की धारदार हथियार से की गई हत्या, निकाली आंख-खेत में मिला शव 

उत्तर प्रदेश गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक बाइक सवार युवक की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गयी। हत्यारों ने उसकी आंख भी निकाल ली और शव सड़क के किनारे खेतों में फेक कर फरार हो गए। सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटनास्थल से मृतक की बाइक बरामद हुई है, जिसके नंबर बाइक के आधार पर पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के मनकापुर रोड पर सिरसा फार्म के पास सड़क के किनारे खेत में शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव पड़ा देखा। लोगों ने मृतक की पहचान का प्रयास किया लेकिन वह कहां का रहने वाला है इसका पता नहीं चल सका।

इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। युवक का शव खेत में पड़ा था जबकि उसकी बाइक सड़क गिरी पड़ी थी। युवक का शव देखकर लग रहा था कि बेरहमी से उसकी हत्या की गयी है। शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान थे। उसकी एक आंख भी निकाल ली गयी थी। खेत में भी काफी दूर तक खून बिखरा पड़ा था। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। सड़क के किनारे पड़ी बाइक पर बस्ती जिले का नंबर दर्ज है, जिससे युवक की बस्ती जिले का निवासी होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि घटना स्थल पर मिली बाइक बस्ती जिले के थाना रुदौली क्षेत्र के शादीकला रुद्रपुर गांव के रामलगन चौधरी पुत्र भगवानदीन के नाम पर रजिस्टर्ड है। इस पते की जांच करायी जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000