गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए बना फर्जी DSP, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

राजस्थान के झुंझुनूं में पुलिस ने एक फर्जी डीएसपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ पुलिस ने उससे थ्री स्टार लगी वर्दी भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि यह युवक अपनी गर्लफ्रेंड पर इंप्रेशन झाड़ने के लिए खुद को डीएसपी बताकर घूम रहा था। इस दौरान आरोपी युवक बिना नंबर की बाइक के साथ घूमता हुआ दिखा। इस पर पुलिस ने रोक कर पूछताछ की तो उसका सारा राज सामने आ गया। पुलिस ने उसके बैग से डीएसपी की वर्दी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

गर्लफ्रेंड पर इंप्रेशन दिखाना युवक को पड़ा भारी…

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक बाकरा निवासी निशांत (24) पुत्र राजेंद्र मील है। युवक अपनी गर्लफ्रेंड पर इंप्रेशन जमाने के लिए खुद को डीएसपी बताता था। साथ ही डीएसपी की वर्दी पहनकर शहर में घूम रहा था। इंदिरा नगर में एक पार्क के समीप वह बिना नंबर की बाइक से घूम रहा था, तभी पुलिस को बाइक पर पुलिस का स्टिकर और बत्ती लगी देख कर शंका हुई और पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो वह सकपका गया। उसका सारा राज सामने आ गया। इस दौरान पुलिस ने उससे आई कार्ड के बारे में पूछा, तो वह नहीं दे सका। इसके अलावा बाइक के कागजात भी नहीं थे, युवक के बैग की तलाशी ली तो उसमें से थ्री स्टार लगी हुई वर्दी भी बरामद हुई।

जूते के कारण पुलिस ने खोल दिया युवक का राज…

इंदिरा नगर में पार्क के समीप आरोपी युवक के पास बिना नंबर की बाइक, जिस पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। इस बाइक को देखकर पुलिस को शंका हुई और उन्होंने बाइक पर बैठे हुए युवक से पूछताछ की, तो उसकी बातों से पुलिस का संदेह और बढ़ गया। पुलिस ने उसके जूते पर नजर डाली, तो उनका शक पक्का हो गया। उसने काले रंग के जूते पहन रखे थे, जबकि पुलिस के अधिकारी लाल रंग के जूते पहनते हैं।

इसके अलावा युवक के पास जो वर्दी रखी थी, उस पर आरपीएस की जगह राजस्थान पुलिस लिखा हुआ था। इस वर्दी पर थ्री स्टार भी लगे हुए थे। इन सब तथ्यों को देखकर पुलिस को विश्वास हो गया कि यह युवक फर्जी है, बाद में पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो सारा राज सामने आ गया। फिलहाल पुलिस युवक से आगे की पूछताछ करने में जुटी हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000