गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में बिहार की एक 24 साल की महिला की हत्या का मामला सामने आया है। शहर के एक पीजी में रहने वाली महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला एक निजी कंपनी में काम करती थी। पुलिस को महिला की हत्या का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसके आधार पर जांच कर रही है।

बिहार की रहने वाली थी मृतक महिला…

मृतक महिला की पहचान कृति कुमारी के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक, बेंगलुरु के कोरमंगला में एक पीजी में 24 साल की महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतक कृति कुमारी बिहार की रहने वाली थी, वह एक निजी कंपनी में काम करती थी और कोरमंगला में वीआर लेआउट में एक आवास में रह रही थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि संदिग्ध व्यक्ति मंगलवार को रात 11.10 से 11.30 बजे के बीच चाकू लेकर पीजी परिसर में घुस गया था। पुलिस को शक है उसी ने तीसरी मंजिल के एक कमरे के पास कृति पर हमला किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि हत्यारा मध्य प्रदेश के भोपाल का मूल निवासी अभिषेक था।

इस वजह से की गई महिला की हत्या…

अभिषेक कृति कुमारी की दोस्त और सहकर्मी के साथ रिलेशनशिप में था। अभिषेक की गर्लफ्रेंड महाराष्ट्र की रहने वाली थी। अभिषेक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पीजी में आता-जाता रहता था। हालांकि, हाल ही में दोनों के बीच रिश्ते खराब हो गए थे और पीड़िता और उसकी सहेली ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी थी। कुछ समय पहले अभिषेक पीजी में आया और उसने हंगामा किया, जिसके बाद कृति कुमारी ने अपनी सहेली को नए पीजी में शिफ्ट करने में मदद की और दोनों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया।

इससे गुस्साए अभिषेक ने मंगलवार रात को पीजी में आकर जहां कृति कुमारी रह रही थी। वहां उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज में अभिषेक हाथ में प्लास्टिक का थैला पकड़े कृति के कमरे की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके तुरंत बाद, अभिषेक उसे बाहर खींचता हुआ दिखाई देता है और कृति उसके चंगुल से छूटने के लिए कोशिश करती हुई दिख रही है। अभिषेक एक हाथ में चाकू पकड़े हुए था, इसके बाद कृति की गर्दन पकड़ लेता है और चाकू से उसका गला रेत देता है।

पीड़िता के गिर जाने पर भी करता रहा हमला…

कृति के गिर जाने के बाद भी हत्यारा उसके बालों के सहारे उसको पकड़े रहता है और उसपर लगातार चाकू से वार करता रहता है। फिर वह उससे एक कदम दूर जाता है और फोन कॉल करने की कोशिश करता है। इस बीच, वहां रहने वाली महिलाओं में से एक को धीरे से दरवाजा खोलते हुए, बाहर झांकते हुए और फिर अपने कमरे में वापस जाते हुए देखा गया। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन विशेष टीमें बनाई हैं। उन्होंने कहा कि टीमें भोपाल और मध्य प्रदेश के अन्य स्थानों पर गई हैं। अधिकारी ने कहा कि आरोपी अभिषेक ने अपना फोन बंद कर दिया है और फरार है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000