पति कांवड़ लेने निकला, पत्नी प्रेमी के साथ हुई फरार, जेवर भी ले गई साथ

राजस्थान के अलवर की एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला का पति कांवड़ लेने उत्तराखंड गया था। महिला अपने साथ डेढ़ लाख रुपये भी लेकर गई थी। घटना अलवर के रैणी कस्बे के एक गांव की है। यहां एक युवक अपने दोस्तों के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार गया था। घर में युवक के विकलांग पिता, पत्नी और उनका बेटा था। युवक जब कांवड़ लेने निकला तो पत्नी से कहा था कि पापा का ध्यान रखना पर पत्नी तो पति के जाते ही प्रेमी के साथ भाग गई।

पुलिस थाने में दर्ज कराई शिकायत…

बहू के भागने की जानकारी ससुर को लगी तो उसने अपने बेटे को फोन किया और उसे पूरी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही युवक ने अपने दोस्त को अपनी कांवड़ दी और तुरंत घर पहुंच गया। युवक का कहना है कि मैं घर आया तो देखा कि सोने-चांदी के जेवर और करीब डेढ़ लाख रुपये गायब थे। वह अपने साथ गहने और नकदी लेकर भाग गई। युवक ने पुलिस में पत्नी के भागने की शिकायत दर्ज कराई है।

महिला की लोकेशन ट्रेस की जा रही है…

पुलिस ने बताया कि युवक ने शिकायत में कहा है कि वह उस डेढ़ लाख रुपये को उसने गांव वालों से इकट्ठा किया था। कांवड़ लेकर वापस आने पर कार्यक्रम आयोजित करना था। हमने युवक की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। रैणी के डिप्टी एसपी मनीष मीणा का कहना है कि जांच की जा रही है। महिला बालिग है। वह अपने मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई है। अलवर एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि महिला जेवर और पैसे लेकर घर से भागी है। महिला की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। लोगों से पूछताछ की जा रही है, जिसके आधार पर महिला से पूछताछ की जा रही है। बता दें, सोशल मीडिया पर यह चर्चा का विषय बन गया है। लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पिता-पुत्र की हत्या करने वाला अजय यादव का मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार     |     चारबाग स्टेशन पर खाने के लिए चलीं लाठियां; ट्रेन ड्राइवर को कैंटीन वाले ने जड़ा थप्पड़, बोला- जो है, वही खाओ     |     मां-बेटी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 48 घंटों में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार     |     पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, फिर शव को 10 बार जहरीले सांप से डसवाया     |     20 बच्चों से भरी स्कूल बस पेड़ से टकराई, 4 घायल, चालक मौके से फरार     |     भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, पति पत्नी की मौके पर हुई मौत       |     दुबई में दो भारतीय श्रमिकों की हत्या, पाकिस्तानियों ने तलवार से हमला कर उतारा मौत के घाट     |     प्रतापगढ़ में पुलिस को मिली बड़ी सफलता; पट्टी और लालगंज थाने की टीमों ने 6 वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद     |     यूट्यूबर महिला ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, बाइक पर शव रखकर नाले में फेंका     |     लातों के भूत बातों से नहीं मानते; CM योगी के बयान पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- योगी सबसे बड़े भोगी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000