प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या के राजाराम से अवधेश प्रसाद की तुलना करते ही सपा के बुरे दिन शुरू, वह उसी अयोध्या में ही अब गई है, फंस

समाजवादी सांसद अवधेश प्रसाद का घमंड उप चुनाव में ही हो जायेगा चकनाचूर…

फैजाबाद से लोकसभा जीतने के बाद सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव अयोध्या नरेश की उपाधि देकर अवधेश प्रसाद का किया था, महिमा मंडन

अयोध्या। लोकसभा चुनाव 2024 में फैजाबाद लोकसभा से समाजवादी पार्टी जीत के साथ उभरी।सपा की विजय की चर्चा देश और विदेश में हुई। भारतीय जनता पार्टी अयोध्या विधानसभा से जीती थी,लेकिन अन्य चार विधानसभा से हार गई थी। लोकसभा हुए अभी दो महीना ही हुआ है। फैजाबाद लोकसभा से सपा की जीत के जश्न पर ग्रहण लग गया है।

सपा जिस फैजाबाद लोकसभा सीट जीतकर उठी वहीं फंस गई है। अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा में पिछड़ी जाति की 12 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर अयोध्या के साथ यूपी में राजनीति चरम पर है। दुष्कर्म का मुख्य आरोपी भदरसा सपा नगर अध्यक्ष मोईद खान के जेल जाने के बाद से विपक्ष खामोश है तो वहीं सत्ता पक्ष हमलावर है। इसलिए राजनीति पर असर पड़ना भी लाजमी है।

फैजाबाद सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने चुनाव जीतने के बाद मिल्कीपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया है। मिल्कीपुर विधानसभा में उपचुनाव होना है। इसलिए गर्माई अयोध्या की राजनीति के बीच उपचुनाव पर पड़ने वाले असर का आंकलन भी शुरू हो गया है।

मिल्कीपुर के उपचुनाव से सरगर्मी हुई तेज

सपा अयोध्या की जीत से देश और विदेश तक एक बड़ा संदेश देने की कोशिश थी, लेकिन भदरसा सपा नगर अध्यक्ष और सपा सांसद अवधेश प्रसाद के करीबी मोईद खान सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी बने तो सामाजिक और राजनीतिक दोनों सरगर्मियां तेज हो गई। दुष्कर्म मामले में राजनीति और ज्यादा तेज इसलिए हो गई है, क्योंकि चर्चा है कि मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद सपा के प्रत्याशी हो सकते हैं।

इंडिया गठबंधन ने मानाया था, जीता का जश्न

फैजाबाद से अवधेश प्रसाद की जीत के बाद इंडिया गठबंधन ने पूरे देश में जश्न मनाया था। संसद की अगली सीट पर सपा मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस की बागडोर संभालने वाले नेता विपक्ष राहुल गांधी के बीच में अवधेश प्रसाद को हीरो की तरह बैठाया गया। यहां तक कि अवधेश प्रसाद को अयोध्या का राजा तक बता दिया गया।

दुष्कर्म मामले ने पलट दिया, समीकरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीड़िता की मां से मुलाकात करने के बाद अयोध्या की राजनीतिक पृष्ठभूमि बदल चुकी है। दो महीने से जीत का जश्न मना रही सपा अपनों के कारण कटघरे में खड़ी है। राजनीति की इस कहानी में तड़का बुलडोजर का भी लग गया है। तालाब और दलितों की जमीन पर अवैध कब्जा कर खड़े किए गए मोईद खान के साम्राज्य पर बुलडोजर भी चल रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000