एक लाख का इनामी बदमाश पंकज यादव की एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में हुआ ढेर

यूपी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मथुरा में यूपी एसटीएफ की टीम ने मन्ना सिंह हत्याकांड के मुख्य गवाह एवं उसके पुलिस सुरक्षाकर्मी की हत्या करने वाला 1 लाख के इनामी बदमाश पंकज यादव से साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें एसटीएफ की गोली से पंकज घायल हो गया था। पंकज यादव मुख्तार अंसारी और माफिया शहाबुद्दीन का शॉर्प शूटर था। साथ ही पैसों के लिए हत्या करने वाला कांट्रैक्ट किलर था।

एसटीएफ मिली थी सूचना

इस बारे में जानकारी देते हुए STF ने कहा एनकाउंटर बुधवार सुबह 4 बजे मथुरा-आगरा हाइवे पर फरहा थाना क्षेत्र में हुआ। हमें मुखबिर से जानकारी मिली थी कि बदमाश पंकज यादव अपने एक साथी के साथ अपनी बाइक से आगरा की तरफ जा रहा है। इसके बाद टीम ने घेराबंदी की तो वह गांव की तरफ भागा और एसटीएफ टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में एसटीएफ ने भी इधर से जवाबी फायरिंग की। इसमें पकंज यादव को गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, उसका साथी मौके से फरार हो गया, टीम उसकी तलाश सरगर्मी से कर रही है।

मारा गया बदमाश

मिली जानकारी के मुताबिक, बदमाश पंकज को मथुरा जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यूपी एसटीएफ को मौके से 1 अदद पिस्टल 32 बोर व 1 अदद रिवॉल्वर 1 दोपहिया गाड़ी बरामद हुई है। जानकारी दे दें कि पंकज यादव मऊ के ग्राम तहिरापुर थाना रानीपुर का रहने वाला था।

की थी पुलिसकर्मी की हत्या

वहीं, बदमाश पंकज यादव मऊ के ठेकेदार मन्ना सिंह हत्याकांड के मुख्य गवाह और उसके पुलिस सुरक्षाकर्मी की हत्या का मुख्य आरोपी भी था। उस पर हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी समेत 36 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। बता दें कि पकंज यादव को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस और एसटीएफ काफी समय से दबिश दे रही थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000