राज्यसभा की 12 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 3 सितंबर को होगा मतदान

भारतीय चुनाव आयोग ने बुधवार को घोषणा की कि राज्यसभा की 12 रिक्त सीटों के लिए चुनाव 3 सितंबर को होंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया, मीसा भारती सहित मौजूदा सदस्यों के लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण राज्यसभा की 10 सीटें रिक्त हो गईं, जबकि दो सदस्यों डॉ के केशव राव और ममता मोहंता के इस्तीफा देने के कारण दो सीटें रिक्त हुई हैं।

आयोग ने कहा कि राज्यसभा चुनाव की इन 12 सीटों के लिए अधिसूचना 14 अगस्त को जारी होगी, जबकि इन सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त है। चुनाव आयोग के अनुसार, प्रत्येक राज्यसभा सीट के लिए अलग-अलग चुनाव 3 सितंबर को होंगे और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 26-27 अगस्त हैं।

नौ राज्यों की 12 सीटों पर होगा मतदान

असम, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और त्रिपुरा के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 26 अगस्त है, जबकि बिहार, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना और ओडिशा में नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 27 अगस्त है. राज्यसभा की कुल 12 रिक्त सीटों में से असम, बिहार और महाराष्ट्र से 2-2 सीटें हैं; हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना और ओडिशा से 1-1 सीट खाली है। समीकरण के अनुसार बीजेपी एवं एनडीए को 12 सीटों में से 11 मिल सकता है और 1 सीट कांग्रेस को तेलंगाना से मिल सकता है।

इन सांसदों के इस्तीफे से रिक्त हुईं सीटें

चुनाव आयोग के अनुसार असम के कामाख्या प्रसाद तासा और सर्बानंद सोनावाल, बिहार से मीसा भारती और विवेक ठाकुर, हरियाणा से दीपेंद्र सिंह होड्डा, मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र से उदयन राजे भोसले और पीयूष गोयल, राजस्थान के केसी वेणुगोपाल और त्रिपुरा से बिप्लब कुमार देब लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गये थे, जबकि तेलंगाना से के केशव राव और ओडिशा से ममता मोहंता ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया था। इस कारण ये सभी 12 सीटें रिक्त हुई हैं। बता दें कि ममता मोहंता हाल में बीजेडी से नाता तोड़ दिया है और बीजेडी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। उसी तरह से के केशव राव बीआरएस से नाता तोड़ने के बाद कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000