नाबालिग छात्र और छात्रा ने दे दी जान अपराधमध्यप्रदेश सोशल मीडिया पर दोस्तों को मैसेज लिखकर नाबालिग छात्र और छात्रा ने दे दी जान By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Aug 8, 2024 388 अलीराजपुर। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग लड़का और लड़की ने एक ही फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली है, आत्महत्या से पहले छात्र ने सोशल मीडिया पर लिखा था गुड बाय दोस्तों इसके बाद फंदे पर लटक कर जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी घटना चंद्रशेखर आजाद नगर की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमनकुआ गांव में रहने वाले लड़का और लड़की के आत्महत्या करने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा करेगी। आत्महत्या करने से पहले छात्र ने अपने सोशल मीडिया पर गुड बाय दोस्तों लिखा था। समाचार 388 Share