मामूली विवाद के चलते बड़े भाई और उसके परिवार ने छोटे भाई को धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट उत्तरप्रदेशशामली दहेज़ में बाइक न मिलने पर पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Aug 11, 2024 282 मुजफ्फरनगर से सटे शामली जिले में रविवार को दहेज को लेकर हुए विवाद में एक महिला की उसके पति ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, झिंझाना थाना क्षेत्र के मसुरा गांव में दहेज को लेकर हुए विवाद के चलते इसराइल नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी नरगिस (35) की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी। क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता ताहिर ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी इसराइल दहेज में मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था और इसी बात को लेकर उसकी नरगिस से कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद उसने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। मौर्य के मुताबिक, ताहिर ने बताया कि पूर्व में पति से हुए विवाद के बाद उनकी बेटी मयके आ गई थी, लेकिन एक सप्ताह पहले उसका पति उसे यह कहकर अपने साथ ले गया कि वह उसे परेशान नहीं करेगा। महिला की छह महीने की बेटी है। उन्होंने बताया कि पुलिस फरार आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। अपराध 282 Share