छपरा में 27 बार चाकू मारकर की गई युवक की हत्या, दोस्तों ने दिया वारदात को अंजाम, चार आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

छपरा। बिहार के छपरा में दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को गंडक नदी में फेंकने की कोशिश की। मृतक की पहचान हाजीपुर निवासी धीरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। यह खौफनाक वारदात छपरा के हरिहरनाथ थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि धीरज को उसके ही दो दोस्त रितिक और सूरज बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। आनंदपुर गांव के पास इन लोगों ने धीरज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी।

दोस्त की हत्या…

हत्या के बाद आरोपी शव को गंडक नदी में फेंकने की फिराक में थे, लेकिन स्थानीय लोगों को शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रितिक और सूरज को शव के साथ गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि धीरज पर चाकू से 27 बार वार किए गए थे। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं। सारण के एसपी कुमार आशीष ने बताया कि सूचना मिलते ही सोनपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में हरिहरनाथ थाना पुलिस और FSL टीम घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल की जांच के बाद हरिहरनाथ थाना में 99/24 नंबर की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस की जांच में हुआ खुलासा…

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 21 साल का सूरज माफिया उर्फ सूरज सिंह, 19 साल का ऋतिक कुमार, छोटू कुमार और बिट्टू कुमार शामिल हैं। सूरज सिंह के पिता का नाम ललन सिंह है और वह सवाईच, हरिहरनाथ का रहने वाला है। ऋतिक कुमार के पिता का नाम योगेंद्र साहनी है और वह मीना बाजार, हरिहरनाथ का रहने वाला है। छोटू और बिट्टू कुमार दोनों भाई हैं और उनके पिता का नाम विश्वकर्मा शर्मा है। वे दोनों ढोगन्हा, दरियापुर के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि मृतक और सभी आरोपी दोस्त थे और नशे के आदी थे। घटना वाले दिन सभी आनंदपुर बगीचे में पार्टी मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे, जहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया और धीरज की हत्या कर दी गई।

एसपी ने दी जानकारी…

हालांकि, हत्या का असली कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। सारण एसपी कुमार आशीष ने बताया कि प्राप्त सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर के नेतृत्व में हरिहरनाथ थाना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित किया गया व FSL टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण किया गया। इस संबंध मे हरिहरनाथ थाना कांड संख्या-99/24,दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। एसपी ने आगे बताया कि अभियुक्तों से पूछताछ से यह बात सामने आ रही है कि सभी अभियुक्त आपस मे दोस्त थे और वे नशा भी करते थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000