सुल्तानपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा भ्रष्टाचार,दो बच्चों की मां की शादी करा कर दे दिए पैसे

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार सामने आया है। ऐसी महिलाओं की भी शादी करा दी गई जो पहले से शादीशुदा हैं और कई बच्चों की मां है। योजना का लाभ देने के नाम पर पैसों का बंदरबांट हुआ। सामूहिक विवाह योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार सामने आने के बाद डीएम ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारी को निलंबित कर दिया है। मामला बल्दीराय और कुड़वार ब्लॉक का है। इसमें समाज कल्याण अधिकारी ने इसमें लापरवाही की है। बता दें कि सामूहिक विवाह योजना के तहत हर जोड़े को 51000 रुपये मिलते हैं।

हैरान करने वाली बात यह है कि सुल्तानपुर जिले में एक-दो नहीं बल्कि 34 मामले सामने आए हैं,जहां दो-दो बच्चों की मां को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ दिया गया है। मामले ने जब तूल पकड़ा तो डीएम ने ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया,जबकि एडीओ पर कार्रवाई की संस्तुति कर जांच के आदेश दिए हैं। 11 जुलाई को बल्दीराय विकास खंड में 81 और 12 जुलाई को कुड़वार विकास खंड में 67 जोड़ों की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शादी कराई गई।दोनों ही जगहों पर इस कार्यक्रम में सरकारी पैसे का बड़े पैमाने पर बंदरबांट हुआ।

बल्दीराय विकास खंड के महुली गांव की रहने वाली सरिता और शांति ननद-भौजाई हैं।सरिता की शादी लगभग आठ वर्ष पहले राजू के साथ हुई। सरिता के दो बेटे भी हैं।बड़ा बेटा पांच साल का और छोटा लगभग सात महीने का है। 12 जुलाई को कुड़वार में सरिता की शादी उसके अपने पति से ही करा दी गई।

भगेलू की बेटी शांति की भी इसी दिन शादी कराई गई जबकि असल में पांच साल पहले ही उमरा गांव में शांति की शादी हो चुकी है।शांति के एक साल का बेटा भी है।इसके अलावा भी ऐसी कई महिलाएं हैं जिनकी शादी इस सामूहिक विवाह योजना के तहत कराई गई जबकि असल में वो पहले से शादीशुदा हैं और कई बच्चों की मां हैं।

दरअसल महुली ग्राम पंचायत में 11 और 12 जुलाई को 24 शादी जबकि भखरी में 10 शादी कराई गई थी,लेकिन वेबसाइट पर भखरी की दस लाभार्थियों की सूची में भी महुली की चार-पांच महिलाएं हैं।भखरी प्रधान प्रतिनिधि सूरज वैश्य और महुली प्रधान प्रतिनिधि शिव सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इसके सत्यापन में पहले सचिव हम लोगों से जानकारी लेते थे,लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है।

बता दें कि नियम के अनुसार पोर्टल पर आए आवेदन को एडीओ (समाज कल्याण) खंड विकास अधिकारी को भेजते हैं।इसका सत्यापन बीडीओ ग्राम सचिव से करवाकर ऑनलाइन रिपोर्ट करते हैं,लेकिन राहुल यादव का कहना है कि हमसे कोई सत्यापन नहीं कराया गया है।

अब मामला सामने आने के बाद कुड़वार खंड विकास अधिकारी नीलिमा गुप्ता को जांच अधिकारी बनाया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि बल्दीराय में सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण का प्रभार संभाल रहे अभिषेक गिरि के निलंबन के लिए डीएम के आदेश पर सीडीओ के माध्यम से शासन से संस्तुति की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000