पत्नी से छुटकारा पाने के लिए, दृश्यम’ मूवी देखकर रची साजिश, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पूर्व पति और प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि हत्या की साजिश रचने के दौरान महिला के पूर्व पति ने एक बार और उसके प्रेमी ने चार बार हिंदी फिल्म ‘दृश्यम’ देखी थी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के लोहारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्याणपुर गांव की निवासी ग्वालिन साहू (28) की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पूर्व पति लुकेश साहू (29) और प्रेमी राजा राम साहू (26) को गिरफ्तार किया है।

कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि ग्वालिन के पिता रामखेलावन साहू ने 22 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी 18 जुलाई को कवर्धा शहर जाने के लिए निकली थी लेकिन घर नहीं लौटी। जांच के दौरान ग्वालिन के भाई मुकेश साहू ने पुलिस को बताया कि महिला का विवाह चिमागोदी गांव के निवासी लुकेश से हुआ था और उनके तीन बच्चे हैं। मुकेश ने बताया कि लुकेश ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह के कारण उससे वैवाहिक संबंध समाप्त कर लिए थे।

जिसके बाद वह चिमागोदी गांव के निवासी राजा राम के पास चली गई थी और वे दोनों कवर्धा में किराए के मकान में रहते थे। मुकेश ने बताया कि ग्वालिन ने अपने पति लुकेश साहू से अपने और बच्चों के भरण पोषण के लिए कवर्धा की अदालत में मामला दायर किया था जिसके बाद अदालत ने तीनों बच्चों के नाम पर 4,500 रुपए मासिक खर्च देने का आदेश दिया था और लुकेश इस पैसे को अदालत में जमा करता था। उसने बताया कि ग्वालिन भरण पोषण का पैसा लेने 18 जुलाई को दोपहिया वाहन से कवर्धा गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में राजा राम और लुकेश से पूछताछ की जिसके बाद दोनों ने ग्वालिन की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार, राजा राम और लुकेश ने पूछताछ के दौरान कहा कि वे दोनों ग्वालिन से तंग आकर उससे छुटकारा पाना चाहते थे और इसके लिए वे पिछले लगभग एक महीने से योजना बना रहे थे।” उन्होंने बताया कि इस दौरान राजाराम ने चार बार और लुकेश ने एक बार ‘दृश्यम’ फिल्म देखी, ताकि वे हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाकर पुलिस से बच सके।

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने योजना बनाने के बाद 19 जुलाई को घानीखुटा घाट के जंगल में ग्वालिन की साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी और शव को दफना दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने जंगल से शव को बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल को लुकेश के घर से, शव को दफनाने में उपयोग किए गए फावड़े, ग्वालिन के दोपहिया वाहन तथा उसके आभूषण को विभिन्न स्थानों से बरामद किया गया। खुलासे के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया, जिसने उन्हें जेल भेज दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000