अपराधउत्तराखंड कोलकाता में डॉक्टर से रेप के बाद हत्या का मामला अभी शांत भी नही हुआ था कि, उत्तराखंड में नर्स के साथ हैवानियत By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Aug 15, 2024 509 कोलकाता के अस्पताल में लेडीज डाक्टर की एक चीख ने पूरे देश के कान सन्न कर दिया है। हॉस्पिटल के सेमिनार हाल में उस रात हैवानियत का जो खेल खेला गया उसे सुनने के बाद खुद हैवानों के रोंगटे खड़े हो गये। रेप और मर्डर के बाद कोलकाता में कोहराम मच गया है। अभी देश की मीडिया अख़बार कोलकाता के रेप और मर्डर के सुर्ख़ियों से भरे पड़े थे उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से एक मनहूस खबर आगयी। यहाँ एक नर्स का रेप के बाद बेरहमी से कतल कर दिया गया। उधम सिंह नगर के कोतवाली रुद्रपुर इलाके से गुमशुदा युवती के ब्लाइंड मर्डर केस के बाद बेहद चौकाने वाला खुलासा हुआ है।यहाँ एक ऐसे हत्याकांड का खुलासा जिसने पूरे शहर में सनसनी पैदा कर दी है। कोलकाता जैसा हत्याकांड उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में भी देखने को मिला है। 30 जुलाई को गायब हुई युवती के मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया की जिले की एक नर्स के साथ लूटपाट की गयी। साथ ही रेप के बाद मौत के घाट उतार दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है । समाचार 509 Share