स्कूल बस पलटी मध्यप्रदेश स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने जा रही बच्चो से भरी स्कूल बस पलटी, 24 बच्चे घायल By Ramesh Tiwari Rajdar On Aug 15, 2024 334 सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में आने वाले नागौद क्षेत्र में गुरुवार को एक स्कूल बस पलट गई, बताया जा रहा है कि हादसे में 24 बच्चे घायल हो गए हैं। सभी घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार नागौद क्षेत्र के रहीकवारा स्थित बाल ज्ञान मंदिर आदर्शी स्कूल की यह बस 15 अगस्त को ग़ुलोहा गांव के पास पुलिया पर अचानक पलट गई। बच्चों का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए थे और बच्चों को बस से बाहर निकाला गया। सभी बच्चे स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बस बारिश के कारण बीच सड़क पर स्लिप हो गई थी, हादसे में दो बच्चों को ज्यादा चोट आई है बाकी के बच्चों को मामूली चोट आई है सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। समाचार 334 Share