लड़की ने शादी से किया इनकार तो लड़के ने कुल्हाड़ी से हत्या कर हुआ फरार

बिहार के मोतिहारी से एक लड़की की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां लव मैरिज ना होने पर प्रेमी ने कुल्हाड़ी से काटकर प्रेमिका की हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। आरोपी लड़का फरार है, पुलिस द्वारा उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक मधुबन थाना क्षेत्र के गुलबरा निवासी बीरेंद्र ठाकुर की बेटी अपनी ननिहाल गुरमिया में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान गांव के ही रहने वाले चुन्नू कुमार से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जब उनके प्रेम प्रंसग लड़की के परिजनों को पता चला तो उन्होंने दोनों समझा बुझा कर अलग कर दिया, लेकिन लड़का अपनी प्रेमी पर लगातार मिलने और शादी का दबाव बनाता रहता।

लड़के ने कुल्हाड़ी से वार कर लड़की को उतारा मौत के घाट…

जब लड़का ज्यादा परेशान करने लगा तो लड़की के परिजनों ने गांव में पंचायत बैठाई। बावजूद इसके लड़का नहीं माना और शादी करने की बात कहता रहा। साथ ही शादी ना होने पर उसने लड़की को जान से मारने तक की धमकी दी. इसके बाद लड़के ने लड़की के घर में घुसकर उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। जब वो सफल नहीं हो पाया तो कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।

मृतका के परिजनों ने बताया कि जब यह घटना उस समय हुई जह लड़की की नानी गांव में किसी काम से गई थी। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि नातिन कहीं गायब है काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। रात करीब 2 बजे लड़की का दुपट्टा घर के दरवाजे पर मिला तो परिजनों ने घर के पीछे जाकर देखा कि खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। तुरंत ही इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

आरोपी को तलाश में जुटी पुलिस…

इस मामले पर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएफएल की टीम को भी जांच के लिए निर्देश दिया गया है। हत्यारे की तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000