सहरसा में JDU प्रखंड अध्यक्ष जवाहर यादव की सरेआम गोली मारकर की गई हत्या

कहरा (सहरसा)। सहरसा में बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही कलाली चौक के समीप शुक्रवार को बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने सैलून में घुसकर जदयू प्रखंड अध्यक्ष जवाहर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस प्रथम द्रष्टया जमीन विवाद के कारण पंचायत करने को लेकर हत्या की आशंका जता रही है। एसपी ने मामले को लेकर एसआईटी का गठन कर जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी का दावा किया है। जानकारी के अनुसार बरियाही निवासी एवं जदयू प्रखंड अध्यक्ष जवाहर यादव सहरसा में शनिवार को आयोजित होने वाले सांसद दिनेश चंद्र यादव के सम्मान समारोह की तैयारी में जुटे थे।

शुक्रवार दोपहर बाद बरियाही बाजार पहुंचकर लोगों से बातचीत करने के बाद कलाली चौक पहुंचे। चौक के समीप ही एक सैलून में दाढ़ी बनाने लगे। इसी क्रम में बरियाही बस्ती की ओर से एक बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और सैलून में घुसकर जदयू नेता पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दी।

गोली लगने के बाद सैलून में गिर पड़े जवाहर यादव

जवाहर यादव सैलून में ही मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़े। जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक बदमाश बाइक पर बैठकर सहरसा की ओर भाग गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में जवाहर यादव को सहरसा स्थित निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष पिंकी कुमारी सहित अन्य थानों की पुलिस पहुंची। उन्होंने घटना स्थल पर नियंत्रण रखने के साथ बदमाशों के भागने वाली दिशा में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच शुरू की।

घटना की जानकारी मिलते ही तमाम बड़े नेता घटनास्थल पर पहुंचे और वरीय अधिकारियों से बात कर मामले में त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया। अबतक मिली जानकारी के अनुसार किसी जमीन विवाद के पंचायत को लेकर हत्या की बात सामने आ रही है। एसआइटी का गठन कर दिया गया है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000