दिनदहाड़े जल निगम के इंजीनियर की हत्या, बदमाशों ने मुंह पर टेप बांधकर लाठी डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

सुल्तानपुर में दिनदहाड़े जल निगम के अधिशासी अभियंता की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने मुंह पर टेप बांधकर लाठी डंडों से पीटा। उनके ड्राइवर और तैनात कार्ड अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता की शनिवार सुबह उनके आवास पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात में जल निगम के सहायक अभियंता और उसके सहयोगी का नाम सामने आ रहा है। इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने चार टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस एक्सईएन के ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस हत्या की वजह पता करने का प्रयास कर रही है।

जल निगम ग्रामीण के एक्सईएन संतोष कुमार (52) विनोबापुरी मोहल्ले में किराए के मकान में अकेले रहते थे। वह फरवरी 2023 से यहां तैनात थे। शनिवार सुबह 9.15 बजे संतोष को मरणासन्न हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक जल निगम में तैनात सहायक अभियंता अपने एक साथी के साथ सुबह करीब 8.15 बजे एक्सईएन के आवास पर पहुंचा था। दोनों ने एक्सईएन के ड्राइवर संदीप को दही जलेबी लाने के लिए भेज दिया था। कुछ देर बाद जब ड्राइवर कमरे पर लौटा तो देखा कि एक्सईएन के मुंह पर टेप चिपका हुआ था और दोनों लोग उन्हें पीट रहे थे। ड्राइवर के शोर मचाने पर दोनों हमलावर वहां से भाग निकले। इसी बीच वहीं पास में रहने वाले जल निगम के कर्मचारी केदारनाथ को मारपीट की सूचना मिली तो वह अपने साथियों के साथ एक्सईएन के आवास पहुंच गए।

उन्होंने एक्सईएन को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को ड्राइवर पर भी शक है इसलिए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ये घटनाक्रम उसी ने पुलिस से साझा किया है। हत्या में शामिल अधिकारी और उसके साथी की धरपकड़ के लिए एसपी सोमेन बर्मा ने चार टीमें लगा दी हैं।

जांच करने पहुंचे डीएम-एसपी

एक्सईएन की हत्या की सूचना मिलते ही सुबह 9.30 बजे एसपी सोमेन बर्मा जांच करने उनके आवास पर पहुंचे। कुछ ही देर में डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना भी वहां आ गईं। फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए गए। डीएम कुछ देर बाद वहां से चली गईं लेकिन एसपी करीब दो घंटे तक जांच पड़ताल करते रहे।

बलिया के रहने वाले थे संतोष

एक्सईएन संतोष कुमार मूलरूप से बलिया के रहने वाले थे। एक्सईएन का प्रयागराज में भी मकान है, जहां उनका परिवार रहता है। पुलिस अफसरों ने संतोष की मौत की सूचना उनके घरवालों को दे दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000