जयपुर में दो अलग-अलग गुट के युवकों में जमकर मारपीट,झगड़े के बाद युवक की मौत,युवक की हत्या से भड़का आक्रोश, भारी पुलिस फोर्स तैनात

जयपुर। राजस्थान के उदयपुर में हिंसा का मामला अभी पूरी तरह से काबू में आया ही नहीं उससे पहले आज राजधानी जयपुर में भी जबर्दस्त बवाल मच गया। यहां शुक्रवार रात आपसी झगड़े में एक युवक की हत्या कर दी गई। उसके बाद शनिवार को सुबह आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए। इससे माहौल गरमा गया और तनाव फैलने लगा तो वहां भी भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ आलाधिकारी मौजूद हैं।

जानकारी के अनुसार जयपुर में यह बवाल शास्त्री नगर इलाके में मचा हुआ है। शास्त्री नगर इलाके में शुक्रवार रात को स्वामी बस्ती में रहने वाला दिनेश स्वामी (36) अपने साथी जितेंद्र के साथ स्कूटी पर घर लौट रहा था। उसी दौरान आजाद कॉलोनी में उनकी एक ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। उसके बाद ई-रिक्शा सवार तीन युवकों और दिनेश तथा उसके साथी में मारपीट हो गई।

घर आते ही बिगड़ गई दिनेश की तबीयत

मारपीट के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए। घर जाने के बाद दिनेश स्वामी की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने आनन-फानन में भागदौड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपी फरार हो गए। उसके बाद सुबह लोग सड़कों पर आ गए। हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शास्त्री नगर इलाके में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया।

पांचों लोगों में जमकर लात घूंसे चले

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि झगड़ा साइड देने की बात पर हुआ था। उसके बाद दोनों पक्षों के पांचों लोगों में जमकर लात घूंसे चले। दोनों पक्षों के बीच कोई पुरानी रंजिश नहीं है। मृतक की पत्नी का कहना है कि दिनेश के घर आने के बाद सीने में दर्द हुआ। इस पर उसे स्थानीय अस्पताल लेकर गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील

पुलिस का कहना है कि फरार चल रहे दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीमें गठित कर दी गई है। डीसीपी राशि डोगरा ने की इलाके में सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील है। वहीं एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत ने कहा है कि दोनों नामजद आरोपी भी जल्द ही पकड़े जाएंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000