दहेज के लिए दानव बने ससुराल पक्ष के लोग , दो लाख के लिए उतारा मौत के घाट, सबूत छुपाने के लिए जला दी बॉडी

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां दो लाख रुपये के लिए एक नवविवाहिता की निर्मम हत्या कर दी गई। ससुराल वालों ने दहेज के लालच में नवविवाहिता की हत्या कर सबूतों को मिटाने के लिए बॉडी को जला दिया। घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र के बाजीतपुर अशोक गांव की है। यहां दहेज के लालची ससुराल वालों ने दो लाख रुपयों के लिए इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

दो लाख रुपये और एक चेन के खातिर नवविवाहिता की हत्या कर सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया गया। तीन महीने पहले जून में नवविवाहिता निशा की शादी हुई थी। परिजनों ने खुशी-खुशी बेटी को विदा किया था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग निशा को दहेज में दो लाख रुपये और सोने की चेन लाने के लिए दबाव बना रहे थे।

सबूत मिटाने के लिए जला दिया शव

जब निशा ने इस बात से इनकार किया तो ससुराल में लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि 15 अगस्त के दिन निशा की हत्या कर गांव में ही शव को जला दिया गया। बेटी की मौत की सूचना पर उसके परिजन भी गांव पहुंचे। लड़की पक्ष के लोगों ने थाना में जाकर शिकायत दर्ज करवाई है। मृतक के दादा केसर सहनी ने बताया की उनकी पोती की शादी बाजीतपुर अशोक गांव के अच्छेलाल मुखिया के बेटे जीतेन्द्र मुखिया के साथ 1 जून 2024 को हुई थी। शादी काफी धूम-धाम से की गई थी और लड़की के घरवालों ने अपनी हैसियत से ज्यादा दान दहेज दिया था।

पीड़ित परिवार ने दर्ज करवाया मामला

लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज में दो लाख नकद और सोने की चेन की मांग करनी शुरू कर दी। निशा पर ससुराल वाले लगातार दबाव बना रहे थे। निशा ने मायके में पूरी बात बताई लेकिन, मायके के लोग आर्थिक तंगी से इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थ थे। दहेज की रकम नहीं लाने पर ससुराल वालों ने निशा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। स्वतंत्रता दिवस के दिन दहेज लोभी ससुराल वालों ने निशा को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव को गांव में ही जला दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस सभी की तलाश कर रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000