मृतक का पड़ा मिला शव व पुलिस बल मौजूद उत्तरप्रदेशहरदोई नाबालिग गर्लफ्रेंड के घर में ब्वॉयफ्रेंड की गोली मारकर की गई हत्या By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Aug 20, 2024 582 हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव में एक युवक की पेट में गोली लगने से मौत हो गई है। मृतक के बड़े भाई ने पुरानी रंजिश को लेकर पिता-पुत्रों सहित पांच लोगों पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, ग्रामीणों में आशनाई को लेकर घटना को अंजाम देने चर्चा है। सूचना पर एसपी ने रात में मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया है। जानकारी के अनुसार, हसनापुर गांव निवासी गौरव (28) पुत्र संतोष सिंह की सोमवार की देर रात पेट में गोली लगने से मौत हो गई। गौरव के शव के पास ही तमंचा व एक चाकू भी पड़ा मिला है। मृतक के भाई ने पांच लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। गांव मे भी प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या किए जाने की चर्चा हो रही है। एसपी नीरज जादौन ने भी सोमवार की देर रात करीब एक बजे गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अपराध 582 Share