प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी मां ने किया था तीन साल बच्चे का अपहरण, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

बलिया में 17 अगस्त को अपहृत बच्ची के अपहरण मामले का पुलिस ने 36 घंटे के अंदर ही पर्दाफाश करते हुए बच्ची को अपहृताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया। बच्ची का अपहरण उसकी बड़ी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर किया था। दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। अपहृत बच्ची परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की रिश्तेदार बताई जा रही है। आपको बता दें कि 17 अगस्त को सुखपुरा थानाक्षेत्र के आसन गांव निवासी श्री कृष्ण सिंह ने सुखपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी साढ़े तीन वर्षीय भतीजी अनुष्का सिंह पुत्री स्वर्गीय अशोक सिंह गायब हो गई है। रिपोर्ट दर्ज कराते ही पुलिस सक्रिय हो गई। परिजनों के शक के आधार पर पुलिस ने बच्ची की बड़ी मम्मी सपना सिंह से भी पूछ ताछ शुरू की।

सपना ने बताया कि घटना के दिन वो गाजीपुर थी, जबकि पुलिस ने जब उसका लोकेशन ट्रेस किया तो वह बलिया के ही तिखमपुर का मिला। शक के आधार पर पुलिस ने लोकेशन वाले स्थान पर छपा मार कर बच्ची समेत उसकी बड़ी मां सपना सिंह और उसके प्रेमी राजा पुत्र स्वर्गीय कासिम निवासी डोमनपुरा थाना सिंकदरपुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों तिखमपुर में किराए का मकान ले कर चोरी से पति पत्नी के रूप में रहते थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वो बच्ची को पश्चिम बंगाल ले जा कर बेचने वाले थे। आपको बता दें कि बच्ची के पिता की 2023 में मौत हो गई थी। बच्ची अपनी 12 वर्षीय बहन के साथ अपनी दादी के पास रहती थी। वहीं उसकी मां दूर रहकर नौकरी करती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000