यूपी के फैमिली गैंग का पुलिस ने किया खुलासा; बीवी, बच्चे मां बहन मिलकर लूटपाट घटना को देते थे अंजाम

यूपी के संभल जिले में पुलिस ने फॉर्चुनर कार वाले गैंग का खुलासा किया है। लग्जरी कार में बैठकर संभल समेत आसपास के कई जिलों में चैन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले फैमिले गैंग को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है। पुलिस ने गैंग में शामिल एक युवक सहित उसकी पत्नी, मां और बहन को लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया है और साथ ही गिरफ्तार आरोपियों से 10 लाख रुपए कीमत का 7 तोला सोना बरामद किया है। दरअसल पिछले दिनों बाजार में शॉपिंग करने गई धनारी थाना इलाके की निवासी महिला संजू के साथ कुछ महिलाओ ने मिलकर चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया था।

बेटा चलाता था सास-बहू का गैंग…

चेन स्नेचिंग की घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। अभी तलाश जारी ही थी कि 19 अगस्त को एक बार फिर चैन स्नेचरों के गैंग बाजार में घटना को अंजाम देने की कोशिश की। संभल की गुन्नौर पुलिस ने इस गैंग का पीछा करना शुरु किया। पुलिस ने फार्चुनर कार से घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग में शामिल बिजनौर जिले से गैंग के सरगना मोहन को गिरफतार कर लिया। गुन्नौर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले जाने के बाद पूछताछ की तो चैन स्नैचिंग करने वाले गिरोह का पूरा खेल सामने आ गया। पुलिस के सामने जो खुलासा हुआ वो हैरान करने वाला था।

फॉर्चूनर में बैठकर करते थे लूट…

पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि गिरफ्तार किए गए गैंग में शामिल युवक मोहन, अपनी पत्नी मनीषा, मां विमलेश और बहन ममता के साथ मिलकर फार्चुनर कार में बैठकर चैन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देता था। पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से लाखों रुपए कीमत के जेवरात सहित लग्जरी फार्चूनर कार बरामद कर ली। जिले की एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों गुनौर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि ई रिक्शा में सवार महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरा की फुटेज तलाश रही थी उसी दौरान एक फॉरच्यूनर गाड़ी संदिग्ध लगी थी।

वारदात का तरीका जानकर पकड़ लेंगे माथा…

इसी बीच 19 अगस्त को एक बार फिर उसी फार्चूनर लग्जरी कार में सवार होकर महिलाओ के आने की जानकारी मिली तो पुलिस टीम एक्टिव हो गई और उन महिलाओं की पहचान कराई गई। जिसके बाद महिलाओ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो जानकारी मिली कि मोहन नाम के युवक,पत्नी मनीषा, मां विमलेश और बहन ममता एक गैंग चलाते है जोकि चैन स्नेचिंग की घटनाएं करते है। पुलिस के मुतबिक इन आरोपियों के पास से सोने की 2 चैन,सोने के 5 गले की कंठी के लॉकेट,सोने की 2 अंगूठी और 2 चैन,एक लग्जरी कार और 5 हजार रुपए की नगदी बरामद की है। इस गैंग के द्वारा बुलंदशहर समेत कई जिलों में घटनाओं को अंजाम दिया गया था। इस गैंग में शामिल आरोपी युवक के खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000