दोस्ती, ब्लैकमेलिंग, फिर छोटी बहन पर अश्लील कमेंट से परेशान होकर युवती ने मौत को लगाया गले, मोबाइल ने खोला राज 

गाजियाबाद। खोड़ा कालोनी में 17 अगस्त को देर रात 21 वर्षीय युवती के सुसाइड मामले का राज उसी के मोबाइल ने खोला है। दरअसल युवती ने फांसी लगाने के दौरान वीडियो ‌रिकॉर्ड किया था और जान देने का कारण भी बताया था, लेकिन मोबाइल लॉक होने के राज खुलने में तीन दिन का समय लग गया। मरने से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में युवती ने इस सबके लिए अपने पुरुष मित्र को जिम्मेदार ठहराया है। युवती ने बताया वह नितेष निषाद ने मेरी छोटी बहन की अस्मत से खेलना चाहता है तो जो मुझे हरगिज मंजूर नहीं है।

युवती के पिता ने पुलिस को सौंपा वीडियो…

युवती पिता ने खोड़ा थाना पुलिस को वह वीडियो सौंप दिया है, जो उनकी बेटी ने जान देने से पहले बनाया था। युवती के पिता से ही सबसे पहले बेटी को फंदे से झूलते देखा था। यह बात 17 और 18 अगस्त की रात की है। करीब दो बजे उन्होंने बेटी को पंखे से झूलते देख पत्नी को जगाया और कैची से चुन्नी का फंदा काटकर नीचे उतारा था, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उन्होंने तभी 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मामले की सूचना दी थी। युवती के पिता का कहना है कि बेटी का मोबाइल दीवार के सहारे खड़ा था, मुझे शक हो गया था कि हो न हो, उसने मरने पहले मोबाइल प्रयोग किया होगा।

18 की सुबह दो बार आई थी वीडियो कॉल…

युवती के पिता ने बताया कि बेटी के मोबाइल पर 18 अगस्त की सुबह दो बार वीडियो कॉल आई, लेकिन कॉलर ने अपना मुंह छिपाया हुआ था और बेटी को लाइन पर न देखकर कॉल काट दी थी। मोबाइल में मिली रिकॉर्डिंग में बेटी ने अपनी छोटी बहन को इस नजर से देखने पर नितेष निषाद को काफी बुरा भला भी कहा था। उसने कहा नितेष के मेरी छोटी बहने के बारे में ऐसा सोचने और ऐसा कहने से मुझे बहुत आघात लगा है। नितेष मेरी मौत के ‌लिए जिम्मेदार है।

पिता की तहरीर पर नितेष को नामजद कर किया गिरफ्तार…

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्रत कुमार सिंह ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर नितेष निषाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में नितेष के खिलाफ जरूरी साक्ष्य उपलब्ध हैं। प्रयास किया जाएगा कि कोर्ट के समक्ष सभी साक्ष्यों को मजबूती से पेश करते हुए नितेष को कड़ी सजा दिलाई जाए। पुलिस मजबूूती से मामले की पैरवी करेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000