ED अधिकारी ने ट्रेन से कटकर दी जान, परिजनों ने पुलिस वालों से छुपाई अधिकारी की पहचान, तीन दिन बाद हुई जानकारी

प्रवर्तन निदेशालय ED के अधिकारी आलोक रंजन ने उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद में ट्रेन से कटकर जान दे दी। यह घटना 18 अगस्त को हुई। लेकिन परिजनों ने ED अधिकारी होने की बात छिपा ली। इस वजह से तीन दिन तक इस सुसाइड की किसी को कोई जानकारी नहीं हुई। माना जा रहा है कि वह एक सीबीआई जांच में घिरे थे। संभवत इसी वजह से उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा।

18 अगस्त को गौशाला फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर मिली थी लाश

मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में गौशाला रेलवे फाटक है। यहां रेलवे ट्रैक पर 18 अगस्त को एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई। जेब में ड्राइविंग लाइसेंस और एक पर्ची रखी मिली। पर्ची पर आलोक रंजन नाम लिखा हुआ था। ऐड्रेस गाजियाबाद के राज नगर स्थित SN  ग्रांड सोसाइटी का लिखा हुआ था। इस आधार पर जीआरपी ने परिजनों को सूचना भिजवाई। वह आए और शव  की पहचान कर ली। 19 अगस्त को शव का पोस्टमार्टम हुआ और वह शव को लेकर चले गए। उन्होंने आलोक रंजन की ना तो प्रोफाइल पुलिस को बताई और ना ही मौत की वजह स्पष्ट की। जीआरपी ने भी इसे सामान्य सुसाइड केस माना।

परिजनों ने घटना के वक्त पुलिस से छिपाई जानकारी

21 अगस्त को पता चला कि ED के प्रवर्तन अधिकारी आलोक रंजन ने गाजियाबाद में सुसाइड कर लिया है। शुरुआती जानकारी में पता चला कि वह साहिबाबाद स्टेशन के पास ट्रेन से कट गए हैं। इस सूचना पर साहिबाबाद एसीपी रजनीश उपाध्याय भी जांच में टूट गए। उन्होंने थाना पुलिस के अलावा जीआरपी और आरपीएफ को फोन किया। पता चला कि साहिबाबाद एरिया में ट्रेन रन ओवर की कोई घटना नहीं हुई है। देर  शाम जाकर पता चला कि यह  हादसा गौशाला फाटक के पास हुआ था। आलोक रंजन ED में अधिकारी थे। यह बात परिजनों ने उसी वक्त जीआरपी को नहीं बताई। संभवत 3 दिन तक इसी वजह से यह मामला छिपा रहा। जब ED मुख्यालय दिल्ली तक आलोक रंजन के सुसाइड करने की बात पहुंची, तभी यह घटनाक्रम सार्वजनिक हुआ।

सीबीआई जांच में घिरे थे आलोक रंजन

इसी महीने 7 अगस्त को ED के सहायक निदेशक संदीप सिंह को 50 लख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। सीबीआई से मुंबई के एक ज्वेलर ने शिकायत की थी कि कुछ महीने पहले उसके यहां ED की रेड पड़ी थी। इस रेड के बाद ED ने उसके बेटे से पूछताछ की थी। सहायक निदेशक संदीप सिंह ने बेटे को गिरफ्तार नहीं करने के एवज में 50 लख रुपए की मांग की थी। सीबीआई जब इसी केस की जांच कर रही थी। उसी में ED अधिकारी आलोक रंजन का नाम भी सामने आया था। कहा जा रहा है कि ED आलोक रंजन से दो बार पूछताछ भी कर चुकी थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000