बीच सड़क पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा उत्तरप्रदेशमेरठ बीच सड़क पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा ,इ-रिक्शा चालक को जड़े थप्पड़, विडियो सोशल मीडिया पर वायरल By Ramesh Tiwari Rajdar On Aug 22, 2024 394 मेरठ के लिसाड़ी गेट में एक महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा उसे समय देखने को मिला जब उसने बीच सड़क पर एक ई रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। घटना के चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया। मामला तब शुरू हुआ जब फरजाना नाम की एक महिला पैदल जा रही थी और तेज रफ्तार ई रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी। इससे नाराज महिला ने ई- रिक्शा चालक को ई- रिक्शा से खींचकर बीच सड़क पर थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिए। महिला के गुस्से से सड़कों पर लगा जाम लिसाड़ी गेट चौराहे पर हुए इस घटनाक्रम ने सड़क पर यातायात को बाधित कर दिया। महिला लगातार ई रिक्शा चालक पर हमला करती रही। जिससे सड़क पर भारी जाम लग गया। आसपास के लोग चालक को बचाने की कोशिश करते रहे लेकिन महिला का गुस्सा कम नहीं हुआ। स्थिति को देखते हुए एक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा और किसी तरह महिला से ई -रिक्शा चालक को बचाकर वहां से भगा दिया। हालांकि, इसके बाद भी महिला ने चालक का पीछा किया और उस पर गाली देने का आरोप लगाते हुए फिर से उसकी तरफ दौडी चालक किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से फरार हो गया। समाचार 394 Share