सपा नेता की दबंगई, हाथ में राइफल लेकर नगर निगम की टीम को दौड़ाया, वीडियो हो रहा वायरल

प्रयागराज। योगी सरकार ने प्रदेश में अवैध कब्जों के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। राजधानी लखनऊ के अकबरनगर से अवैध कब्जा हटाने की तस्वीरें अभी तक लोगों के जहन में ताजा हैं। प्रयागराज में पार्क से अवैध कब्जा हटाने के लिए पहुंची नगर निगम की टीम को उल्टे पांव वापस भागना पड़ा। दरअसल फूलपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी और सपा नेता अमरनाथ सिंह मौर्य ने हाथ में राइफल लेकर नगर निगम की टीम को ही दौड़ा लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सपा नेता अमरनाथ की दबंगई का ये मामला मंगलवार का बताया जा रहा है। अमरनाथ मौर्य पर नगर निगम की टीम के साथ गुंडागर्दी करने का आरोप लगा है।

बता दें कि पूरा मामला एक पार्क पर अवैध कब्जे के विवाद से जुड़ा हुआ है।धूमनगंज के प्रीतम नगर में नगर निगम की टीम विवेकानंद पार्क को साफ करने और अवैध कब्जा हटाने के लिए जेसीबी लेकर पहुंची थी। तभी वहां सपा नेता अमरनाथ मौर्य भी पहुंच गए।अमरनाथ मौर्य ने नगर निगम की टीम से बहस शुरू कर दी और इस दौरान बात ज्यादा बढ़ने पर उन्होंने राइफल लेकर नगर निगम के कर्मचारियों को दौड़ा लिया।

विवेकानंद पार्क में सितंबर के पहले हफ्ते में गणेश उत्सव की शुरुआत होनी है।इससे पहले नगर निगम की टीम यहां जेसीबी मशीनों से मलबा हटाकर पार्क की सफाई करने पहुंची थी। तभी सपा नेता से झड़प हो गई।वीडियो में दिख रहा है कि अमरनाथ मौर्य ने नगर निगम अफसरों को राइफल से खदेड़ने की कोशिश की।पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

बात तो तब बढ़ गई जब सपा नेता हनक दिखा रहे थे और पार्क से अवैध कब्जा हटाए जाने को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को इस बात की जानकारी मिली और वो भी इस बवाल के बीच पहुंचे,लेकिन गनीमत ये रही कि विवाद आपसी मार-पिटाई तक नहीं पहुंचा।प्रशासनिक कर्मचारियों ने मामले को संभाल लिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000