यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा:सोशल मीडिया पर कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर बेचने की फैला रहे थे अफवाह,11 टेलीग्राम चैनल पर एफआईआर

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में एक अभ्यर्थी की चेकिंग में करीब 15 से 20 सेकेंड लगेगा, जिनकी केवाईसी वेरिफाई नहीं हैं, उन्हें दो घंटे पहले पहुंचना होगा। करीब साढ़े छह लाख अभ्यर्थी अन्य प्रदेशों और केंद्र शासित राज्यों से आ रहे हैं। हमने एआई के जरिए अभ्यर्थियों का किया है, एनालिसिस… 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23 अगस्त से 31 अगस्त तक होगी। परीक्षा यूपी के 67 जिले के 1175 केंद्रों पर होगी। परीक्षा में यूपी के साथ-साथ 26 राज्य और आठ केंद्र शासित राज्यों के परीक्षार्थी शामिल होंगे। 23 अगस्त से यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60244 पदों के लिए शुरू हो रही लिखित परीक्षा से पहले जालसाजों ने सोशल मीडिया पर पेपर लीक करवाने का दावा कर अभ्यर्थियों को फंसाने की कोशिश की है, जिसके बाद एक्शन में आई यूपी एसटीएफ और साइबर पुलिस ने 11 टेलीग्राम चैनल्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

यूपी पुलिस को तरफ से भी अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि ऐसे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। डीजी पुलिस भर्ती बोर्ड राजीव कृष्णा ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन और निर्देशों पर 60244 पदों पर भर्ती हो रही है।इस बार 48 लाख 17 हज़ार अभ्यर्थी ये परीक्षा दे रहे हैं, जिसमें अन्य राज्यों के भी करीब 6 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हैं। अभ्यर्थियों के लिए सरकार ने फ्री रोडवेज बस की सुविधा दी है। रेलवे ने भी परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। अधिकांश परीक्षा केंद्र शहरी इलाकों में हैं, ताकि अभ्यर्थियों को पहुंचने में कोई दिक्कत न हो।

राजीव कृष्णा ने बताया कि अब तक हमारी हेल्प लाइन पर 12 हजार कॉल्स आई हैं।हमने अभ्यर्थियों के कई सुझाव माने हैं।सुरक्षा की समीक्षा खुद मुख्यमंत्री जी कर रहे हैं। 20500 संदिग्ध अभ्यर्थियों की जानकारी हमें एआई के जरिए मिली है। 11 टेलीग्राम चैनलों से पेपर बेचे जाने की बात कही जा रही थी। ऐसे चैनलों के खिलाफ बीएनएस और नकल के खिलाफ नए कानून के तहत मुकदमा लिखाया गया है। हर 24 छात्र पर एक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। राजीव कृष्णा ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि एडमिट कार्ड पर लिखे निर्देशों का पालन करें। लिखित परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 2300 मजिस्ट्रेट और 25 हज़ार पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000