जेल में चल रही थी मठाधीशी,मुख्तार-अतीक के गुर्गों की बदली गई जेल,रवि काना व अनिल भाटी की भी बदली जेल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद बड़े बदमाश और उनके गुर्गे अंदर बैठकर भी मठाधीशी कर रहे हैं। पिछले दिनों डीजी जेल को इसी तरह की जानकारी नोएडा, चित्रकूट और गाजीपुर की जेल से मिली थी। जानकारी के बाद डीजी जेल ने एक झटके में उत्तर प्रदेश के 11 बड़े बदमाशों की जेल बदल दी है।इन सभी बदमाशों को रातों रात एक जेल से निकाल कर दूसरी जेलों में शिफ्ट कर दिया गया है। इन बदमाशों को जिन न‌ई जेलों में भेजा गया है वहां सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए हैं।इसमें नोएडा के गैंगस्टर रवि काना और अनिल भाटी के अलावा माफिया रहे अतीक अहमद और माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे भी शामिल हैं।

ये बदमाश जेल में मठाधीशी कर रहे थे। जेल के अंदर से अपनी गैंग को ऑपरेट करने की कोशिश कर रहे थे,चूंकि पिछले दिनों माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे की हरकत के अलावा बरेली जेल में रहे माफिया अतीक अहमद के भाई माफिया अशरफ की हरकतों से जेल अधिकारियों की काफी किरकिरी हुई थी। इन दोनों ही मामलों में लगभग दर्जन भर जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित भी किया गया था। ऐसे में एक बार फिर जेल में बंद इन बदमाशों के संबंध में इसी तरह की मिलने के बाद डीजी जेल ने यह कार्रवाई की है।

ऐसे में डीजी जेल के आदेश पर अनिल भाटी को अम्बेडकरनगर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। रवि काना को बांदा जेल में शिफ्ट किया गया है। नोएडा की ही जेल में बंद जोगेंद्र उर्फ जुगला क़ो बहराइच जेल में शिफ्ट किया गया है। चित्रकूट की जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के गुर्गे फरहान अहमद को इटावा जेल में शिफ्ट किया गया है। गाजीपुर की जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे अफरोज को बरेली जेल में शिफ्ट किया गया है। शाहिद को आगरा जेल में शिफ्ट किया गया है और सुरेन्द्र शर्मा को बुलंदशहर जेल में शिफ्ट किया गया है।

जेल महकमे के अधिकारियों के मुताबिक इन दिनों पश्चिमी यूपी का गैंगस्टर अनिल भाटी और रवि काना नोएडा की जेल में बंद थे। इन दोनों बदमाशों के बीच जेल के अंदर गैंगवार होने की आशंका थी।जेल के बाहर भी इनका गैंग फिर से सक्रिय होने की कोशिश कर रहा था।

जेल अधिकारियों के मुताबिक तीन शातिर बदमाशों को जेल में रहने के दौरान बेहतर आचरण रखने के चलते उनकी रिहाई के भी आदेश दिए गए हैं।इन बदमाशों की रिहाई समय पूर्व होने जा रही है।उम्मीद है कि एकाधि दिन के अंदर जरूरी औपचारिकताओं के बाद इन्हें रिहा कर दिया जाएगा।

बता दें कि योगी सरकार ने यूपी के अंदर बदमाशों और माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रखी है। इसी क्रम में पुलिस पूरे प्रदेश में बदमाशों का ताबड़तोड़ एनकाउंटर कर रही है।अब खुद बदमाश गले में तख्ती लटकाकर थाने में आ रहे हैं और आत्मसमपर्ण कर रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000