भतीजी से लव मैरिज करने वाले डिप्टी कमिश्नर को विभाग ने किया सस्पेंड: लिखा पद का गलत इस्तेमाल किया, बिना सूचना के चल रहे थे फरार

प्रेम-प्रसंग में बेगूसराय के नगर उप आयुक्त को भतीजी से शादी करना महंगा पड़ गया है। विभाग ने कहा है कि बिना किसी सूचना के फरार चल रहे नगर उप आयुक्त शिव शक्ति कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग किया है। उनका यह कृत्य लोक सेवक के आचरण के प्रति अशोभनीय है। बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली के नियम 3(1) का उल्लंघन है। विभाग ने कहा है कि वर्तमान में शिव शक्ति कुमार फरार चल रहे हैं इसलिए इन्हें तत्काल निलंबित किया जाता है। इसके बाद 20 अगस्त को निलंबन वाला पत्र जारी किया गया। इसमें यह भी कहा गया कि निलंबन की अवधि में इनका कार्यकाल कटिहार नगर निगम होगा।

अब समझें क्या है यह पूरा मामला

दरअसल, निलंबन से पहले शिव शक्ति कुमार बेगूसराय नगर निगम में उप आयुक्त के पद पर थे। वह इसी महीने 10 अगस्त को अपने घर वैशाली गए हुए थे। इसके बाद अपने 12 तारीख को कार्यालय आ गए। उसी दिन एक सजल नाम की लड़की उनसे मिलने के लिए कार्यालय पहुंची । इसके कुछ देर बाद दोनों फरार हो गए थे। बाद में पता चला कि प्रेम-प्रसंग में उन्होंने अपने रिश्ते में लगने वाली भतीजी से शादी कर ली है।

लड़की के परिजन ने विभाग को थी शिकायत

इस पूरे मामले में लड़की के परिजन जब बेगूसराय नगर निगम कार्यालय पहुंचे और इस संबंध में यहां के कर्मियों से पूछताछ की तो पता चला कि एक लड़की 12 अगस्त को मिलने पहुंची थी। उसके बाद से ही वो गायब हैं। इसके बाद परिजन ने नगर आयुक्त सत्येंद्र प्रसाद और मेयर पिंकी देवी से शिकायत की। शिकायत के बाद एक टीम बनाई गई थी। जांच में मामला सही पाया गया। परिजनों ने वैशाली थाने में अपहरण का भी मामला दर्ज कराया है।

शादी के बाद विडियो हुआ वायरल

इस बीच नगर निगम के उप आयुक्त शिव शक्ति कुमार और लड़की का एक वीडियो 14 अगस्त को वायरल हुआ जिसमें सजल ने अपने परिजनों पर आरोप लगाया कि वो लोग झूठ बोल रहे हैं कि उनका अपहरण शिव शक्ति कुमार ने कर लिया है। उसने अपनी मर्जी से खगड़िया के कात्यायनी मंदिर में शिव शक्ति कुमार से शादी की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000