मथुरा में नामी अमोल पहलवान की हत्या, भरी पंचायत में गोलियों से भून डाला

मथुरा जिले में शुक्रवार को बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां शहर के नामी पहलवान अमोल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या की ये पूरी वारदात एक भरी पंचायत में हुई, जिसमें करीब 100 से ज्यादा लोग इकट्ठा थे। अमोल पहलवान की हत्या के बाद लोग आक्रोशित हो गए और शव को नेशनल हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस हल्का बल प्रयोग कर किसी तरह से जाम को खुलवाया। वहीं पुलिस ने आरोपी कृष्णा को भी गिरफ्तार कर लिया।

अमोल पहलवान की हत्या की यह पूरी वारदात शेरगढ़ थाना क्षेत्र के पैगाम गांव में घटी। शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर गांव में ही एक पंचायत हो रही थी। इसी पंचायत में नामी अमोल पहलवान भी आया हुआ था। देखते ही देखते पंचायत में गरमा-गरमी का माहौल बन गया और कृष्णा नाम के युवक ने अमोल पहलवान को गोली मार दी। मौके पर अमोल की मौत हो गई। अमोल की हत्या के बाद लोग आक्रोशित हो गए और शव को नेशनल हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया।

SSP के आश्वासन पर खोला जाम

जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अमोल के परिजनों और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं हुए। कुछ देर बाद SSP शैलेश कुमार पांडे मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत करने लगे। इस दौरान आक्रोश दिखा रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने हल्का बल भी प्रयोग किया। वहीं SSP शैलेश कुमार पांडे ने मृतक अमोल पहलवान के परिजनों ने बात की और आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। SSP के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव को हाईवे से हटाया।

आरोपी के पिता की हुई थी हत्या

जनवरी 2022 में ग्राम प्रधान रामवीर की कोकिलावन में परिक्रमा करते समय हत्या कर दी गई थी।  इस मामले में अमोल पहलवान को मुख्य आरोपी बनाया गया था। कुछ दिन पहले ही वह जेल से जमानत पर बाहर आया था और गांव में आराम से घूम रहा था। हालांकि रामवीर का बेटा कृष्णा बदले की आग से जल रहा था। वह एक मौके की तलाश में था, जिससे की अमोल की हत्या कर सके।

भरी पंचायत में अमोल पहलवान को मारी गोली

शुक्रवार को गांव में एक झगड़े को लेकर हो रही पंचायत हो रही थी । इसी पंचायत में अमोल और रामवीर का बेटा कृष्णा भी आया हुआ था। यहां पर कृष्णा को अमोल की हत्या करने का मौका सही लगा। फिर क्या था, कृष्णा ने भरी पंचायत में ही अमोल पहलवान को गोली मार दी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक अमोल के परिजनों ने छाता में नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। हालांकि बाद में आरोपी कृष्णा की गिरफ्तारी और SSP के आश्वासन के बाद जाम को खोला।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000